scorecardresearch
 

शराब का नुकसान कम कर सकती है एक्सरसाइज, घट सकता है मौत का खतरा! नई रिसर्च में शॉकिंग खुलासा

नियमित एक्सरसाइज शराब से होने वाले गंभीर नुकसान जैसे कैंसर और हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है. एक हालिया स्टडी में 36 हजार लोगों के डेटा के आधार पर बताया गया है कि फिजिकल एक्टिविटी शराब के हानिकारक प्रभावों को कुछ हद तक बेअसर कर सकती है.

Advertisement
X
रोजाना एक्सरसाइज करना सही होता है.  (Photo: Pexels)
रोजाना एक्सरसाइज करना सही होता है. (Photo: Pexels)

लंबे समय से हार्ट अटैक, बैड कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और युवाओं को भी अपने चपेट में ले रही है. शरीर में होने वाली अधिकतर गंभीर बीमारियों का कनेक्शन शराब से होता है, क्योंकि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, इसी वजह से अक्सर ही डॉक्टर शराब कम पीने या न पीने की सलाह देते हैं. लेकिन एक नई रिसर्च में सामने आया है जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. 

नई रिसर्च के मुताबिक, जो लोग शराब पीने के साथ-साथ रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उनमें कुछ गंभीर बीमारियों से समय से पहले मौत का खतरा कम हो सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि लोग बिना सोचे-समझे शराब पीना शुरू कर दें. 

यह रिसर्च ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में पब्लिश हुई है. रिसर्च का मकसद यह समझना था कि क्या फिजिकल एक्टिविटी शराब पीने से होने वाले नुकसान, खासकर कैंसर और दिल की बीमारियों से होने वाली मौत के खतरे को कम कर सकती है.

36 हजार से ज्यादा लोगों पर हुई रिसर्च

इस स्टडी में ब्रिटेन और स्कॉटलैंड के 36 हजार 370 पुरुषों और महिलाओं के आंकड़ों को देखा गया. ये जानकारी कई सालों तक किए गए सर्वे के आधार पर जुटाई गई थी. सर्वे में कैंसर और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से होने वाली मौतों को भी ध्यान में रखा गया.

Advertisement

रिसर्च के दौरान सभी लोगों को उनकी शराब पीने की आदत के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया.

  • जो लोग कभी शराब नहीं पीते
  • जो पहले शराब पीते थे लेकिन अब छोड़ चुके हैं
  • कभी-कभार शराब पीने वाले
  • तय सीमा के अंदर शराब पीने वाले
  • जोखिम भरे स्तर पर शराब पीने वाले
  • बहुत ज्यादा शराब पीने वाले

फिजिकल एक्टिविटी के आधार पर भी हुआ बंटवारा

शराब पीने वालों के अलावा फिजिकल एक्टिविटी करने के हिसाब से भी लोगों को तीन ग्रुप में बांटा गया.

  • बिल्कुल एक्टिव नहीं रहने वाले 
  • मिडियम तौर पर एक्टिव लोग
  • ज्यादा सक्रिय लोग

स्टडी में क्या आया सामने  

स्टडी में सामने आया कि ज्यादा शराब पीने वालों में कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से मौत का खतरा लगभग 40 प्रतिशत तक अधिक था. यहां तक कि जो लोग सीमित मात्रा में शराब पीते थे लेकिन एक्सरसाइज नहीं करते थे, उनमें भी जोखिम ज्यादा देखा गया.

हालांकि जो लोग शराब पीने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करते थे, उनमें यह खतरा उम्मीद के मुताबिक कम पाया गया. यानी एक्सरसाइज कुछ हद तक शराब के नुकसान को कम करने में मदद कर सकती है.

शरीर पर शराब से क्या असर होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, शराब डाइजेशन प्रोसेस पर काफी दबाव डालती है. इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और समय के साथ सूजन की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा शराब शरीर के फैट मेटाबॉलिज्म को भी इफेक्ट करती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है. यही वजह है कि ज्यादा शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

हफ्ते में कितनी एक्सरसाइज जरूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 18 से 64 साल के लोगों को हर हफ्ते कम से कम 150 से 300 मिनट तक मिडियम लेवल पर एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.

रिसर्च बताती है कि अगर कोई इंसान शराब पीता है और साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करता है, तो कुछ स्वास्थ्य जोखिम कम हो सकते हैं. लेकिन हेल्दी लाइफ के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन यही है कि शराब का सेवन सीमित किया जाए या इससे दूरी बनाई जाए, और रोजाना एक्सरसाइज को लाइफ का अहम हिस्सा बनाया जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement