scorecardresearch
 

Black coffee for liver: ब्लैक कॉफी से से लिवर रहेगा फिट! बस जान लें बनाने का तरीका और डॉक्टर की सलाह

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में लिवर सिस्ट की सर्जरी कराई है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर रिकवरी के लिए रोजाना ताजी पिसी हुई ब्लैक कॉफी पीने की सलाह दी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंस्टेंट कॉफी के मुकाबले ताजी बीन्स से बनी कॉफी लिवर सेल्स को सुरक्षित रखने और फैट घटाने में ज्यादा असरदार होती है.

Advertisement
X
Black Coffee
Black Coffee

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. अक्सर वे दोनों अपने ब्लॉग्स के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं. कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ की एक और सर्जरी हुई क्योंकि उनके लिवर के पास 1.3 सेंटीमीटर की एक सिस्ट फिर से उभर आया था. अपने यूट्यूब व्लॉग में इब्राहिम ने बताया कि दीपिका को लिवर की सेहत के लिए ब्लैक कॉफी पीने की सलाह दी गई है. उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर ने उन्हें ताजी पिसी हुई कॉफी बीन्स से कॉफी बनाने और कॉफी मेकर का इस्तेमाल करने के लिए कहा था. इब्राहिम ने विस्तार से बताया कि पैकेटबंद कॉफी की तुलना में ताजी कॉफी लिवर के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है.

इब्राहिम ने बताया था कि वो और दीपिका अब रोजाना ब्लैक कॉफी पीते है. प्रतिदिन कितने कप ब्लैक कॉफी पीना उचित है, इस बारे में पूछे जाने पर इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें लगभग 3 से 4 कप पीने की सलाह दी थी.

शोएब ने कहा, 'हमारे डॉक्टर ने बताया कि इंस्टेंट कॉफी मिक्स उतने असरदार नहीं होते. कॉफी बीन्स को पीसकर कॉफी मेकर में ताजी कॉफी बनाना और पीना बेहतर है. यह लिवर के लिए ज़्यादा फायदेमंद है. दिन में 3 से 4 कप ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए. दीपिका ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है. मैं दिन में कम से कम 2 कप पीता हूं. अब मैं जिम जाऊंगा और उससे पहले एक बार फिर कॉफी पीऊंगा.'

कितनी फायदेमंद है ब्लैक कॉफी?

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि ब्लैक कॉफी में 1000 से अधिक बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जबकि आपके 800 रुपये के मल्टीविटामिन में शायद 20 ही होते हैं. यह लिवर की कोशिकाओं की सुरक्षा करती है, इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं और लिवर से फैट को कम करती है.'

Advertisement

ब्लैक कॉफी क्या होती है?

ब्लैक कॉफी बिना दूध, क्रीम या चीनी मिलाए बनाई गई कॉफी होती है. इसका स्वाद तेज और तीखा होता है और इसे अक्सर इसके स्वास्थ्य लाभों और कम कैलोरी के कारण पिया जाता है. सीमित मात्रा में सेवन करने पर ब्लैक कॉफी बेहतर फोकस, मेटाबॉलिज्म और एंटीऑक्सीडेंट गुणों जैसे लाभ प्रदान कर सकती है.

ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और फैट बर्न करने में मदद करके वजन घटाने में मदद कर सकती है. कुछ लोगों के लिए यह भूख कम करने का काम भी कर सकती है.

प्रतिदिन कितनी ब्लैक कॉफी पीना सुरक्षित है?

ब्लैक कॉफी में कैफीन काफी अधिक मात्रा में होती है. एक्पर्ट बताते हैं कि अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन 3-4 कप तक का सेवन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है. लेकिन ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में कॉफी पीने से नींद में कमी आ सकती है इसलिए कभी भी निश्चित मात्रा से अधिक ब्लैक कॉफी का सेवन न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement