Back pain relief tips: डेस्क जॉब, घंटों तक स्क्रीन के सामने झुककर बैठे रहना, मोबाइल चलाना आदि कारणों से आजकल कम उम्र के लोगों की कमर में भी दर्द पैदा कर दिया है. ऑर्थोपेडिक्ट डॉक्टर्स के मुताबिक, काफी कम उम्र के लोग भी उनके पास कमर दर्द की शिकायत लेकर आते हैं और इस कारण कमर के निचले हिस्से में दर्द होना अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में हैं.
अक्सर लोग इस दर्द को नजरअंदाज करते हैं या फिर सिर्फ दवा खाकर काम चलाने लगते हैं, लेकिन असली समाधान आपके शरीर की मूवमेंट में छिपा है. यदि आप सुबह के समय सिर्फ 8 मिनट निकालकर कमर की एक्सरसाइज को दें तो आपकी पुरानी से पुरानी जकड़न और दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
फिटनेस विशेषज्ञों के मुताबिक, पीठ दर्द से राहत पाने के लिए किसी हैवी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ स्ट्रेचिंग और मूवमेंट से भी दर्द को कम किया जा सकता है. तो आइए उन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं.
पेल्विक टिल्ट (2 मिनट): इस मूवमेंट को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें. अब धीरे-धीरे अपनी पीठ के निचले हिस्से को फर्श की ओर दबाएं और कूल्हों को हल्का सा ऊपर उठाएं. यह आपकी रीढ़ की हड्डियों के स्ट्रेस को कम करता है.
कैट-काऊ स्ट्रेच (2 मिनट): इस मूवमेंट के लिए आप घुटनों और हाथों के बल आ जाएं और फिर सांस लेते हुए पेट को नीचे करें और ऊपर देखें, फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर मोड़ें. इस मूवमेंट को 2 मिनट तक दोहराएं.
बर्ड-डॉग मूवमेंट (2 मिनट): आपको इसी स्थिति में रहते हुए एक हाथ और उसके विपरीत पैर को सीधा फैलाएं. यह आपके शरीर के बैलेंस को सुधारता है और उन छोटी मसल्स को मजबूत करता है जो रीढ़ को सहारा देती हैं.
ग्लूट ब्रिज (2 मिनट): पीठ के बल लेटकर अपने हिप्स को ऊपर उठाएं. यह आपके हिप्स और लोअर बैक को मजबूती देता है, जिससे बैठने के कारण होने वाला दर्द कम होता है.
एक्सपर्ट्स कहते हैं, जब आप रात की 7-8 घंटे की लंबी नींद के बाद सोकर उठते हैं तो मसल्स और ज्वाइंट कड़क हो जाते हैं. फिर जैसी ही आप सुबह उठते हैं और काम में लग जाते हैं तो कमर के मसल्स पर लोड बढ़ जाता है.
ये 8 मिनट का रूटीन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और जोड़ों के बीच मौजूद लिक्विड को एक्टिव करता है. इससे न केवल सुबह-सुबह होने वाली पीठ की जकड़न खत्म होती है बल्कि आप पूरे दिन गलत पोस्चर की वजह से होने वाले दर्द से भी बचे रहते हैं.
एक्सपर्ट की सलाह भी मानें
अगर आपकी पीठ में दर्द बहुत ज्यादा है तो खुद से एक्सरसाइज शुरू करने से पहले किसी फिजियोथेरेपिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते समय कोई झटका न लगे. शुरुआत धीमी गति से करें और धीरे-धीरे अपने शरीर को इन मूवमेंट्स का आदी होने दें.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.