scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: बांग्लादेश में हुए प्रदर्शन का वीडियो जयपुर का बताकर सांप्रदायिक दावे के साथ हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के टेक्स्ट और कैप्शन में लिखा है कि, "जयपुर के हालात बहुत खराब हो चुके हैं, यहां जिहादियों का इलाज करने की जरूरत है." आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो जयपुर का नहीं बल्कि बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जयपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग उत्पात मचा रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो जयपुर का नहीं बल्कि बांग्लादेश में हाल में हुए विरोध प्रदर्शन का है.

किसी फ्लाईओवर के नीचे उत्पात मचाती भीड़ का इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. हाथ में लाठी-डंडे लिए इस भीड़ में मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोग भी दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान की राजधानी  जयपुर का है.

वीडियो के टेक्स्ट और कैप्शन में लिखा है कि, "जयपुर के हालात बहुत खराब हो चुके हैं, यहां जिहादियों का इलाज करने की जरूरत है."



इस दावे के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं. वायरल पोस्ट का देखा जा सकता है.

 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो जयपुर का नहीं बल्कि बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन का है.

कैसे पता की सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये 7 अगस्त 2024 के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मिला. पोस्ट में का बताया गया है. गौरतलब है कि उस समय बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन चल रहा था.

इसके बाद थोड़ा और सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर , जिसमें एक फ्लाईओवर के नीचे लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है. ये जगह, वायरल वीडियो में दिख रही जगह से काफी मिलती-जुलती है. यूट्यूब वीडियो के साथ बताया गया है कि ये 5 अगस्त 2024 का बांग्लादेश के चटगांव शहर के बहाद्दरहाट इलाके का है.

Advertisement

हमें इस इलाके में और में हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर छपी कई बांग्लादेशी खबरें मिलीं. इन खबरों में भी वायरल वीडियो जैसा फ्लाईओवर नजर आ रहा है जहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इन खबरों में भी ये जगह बहाद्दरहाट की बताई गई है.

हमने पर बहाद्दरहाट में स्थित इस फ्लाईओवर को लोकेट करने की कोशिश की. हमें ठीक वही जगह मिल गई जहां वायरल वीडियो में लोगों को उत्पात मचाते देखा जा सकता है. इस फ्लाईओवर का नाम मननान फ्लाईओवर है.

यहां ये कहना मुश्किल है कि वीडियो जुलाई का है या अगस्त का, लेकिन ये स्पष्ट है कि ये बांग्लादेश का है. बांग्लादेश में हाल ही में थमा काफी समय से चल रहा था जो इस साल जुलाई से उग्र होना शुरू हो गया. हिंसा में लोग मारे जाने लगे. अगस्त में तो हालात ये हो गए कि वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा, और देश में तख्तापलट हो गया. ये छात्रों का आंदोलन था, जो बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में लाए गए आरक्षण के खिलाफ था.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement