scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: पाकिस्तान के मंत्री ने घर में घुसकर किया लड़की का रेप? वीडियो की असल कहानी ये है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी कमरे का है जहां एक आदमी, बिस्तर पर बैठे युवक-युवती के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है. वो उनके साथ मारपीट कर रहा है, जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है. लड़की रो रही है लेकिन आदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पाकिस्तानी प्रांत पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात का है, जिसने कैमरे के सामने एक लड़की का बलात्कार किया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो है तो पाकिस्तान का ही लेकिन इसमें लड़की के साथ बेहूदगी करने वाला व्यक्ति शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात नहीं बल्कि उस्मान मिर्जा नाम का एक शख्स है. ये 2021 की इस्लामाबाद की घटना है.

पाकिस्तान का बताते हुए सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात ने एक घर में घुसकर एक लड़की का रेप किया और इस घटना को रिकॉर्ड भी कर लिया. और वो भी इसलिए क्योंकि लड़की और उसके पार्टनर ने लाहौर यूनिवर्सिटी में एक अन्य युवती के साथ हुए बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

वायरल वीडियो किसी कमरे का है जहां एक आदमी, बिस्तर पर बैठे युवक-युवती के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है. वो उनके साथ मारपीट कर रहा है, जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है. लड़की रो रही है लेकिन आदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा. लड़की के मना करने पर वो उसे पिस्तौल दिखा कर धमकी दे रहा है. कमरे में कुछ और लोग भी मौजूद हैं जो इस घटना को देख रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं.

पाकिस्तान

कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि जब पाकिस्तान का एक मंत्री खुलेआम एक मुस्लिम महिला का बलात्कार कर सकता है तो वहां के हिंदुओं की क्या स्थिति होगी.

वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स लिख रहे हैं, “पाकिस्तान में से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मरियम नवाज सरकार में शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात एक जोड़ के घर गए और एक लड़की का कपड़े उतार कर कैमरे के सामने बलात्कार किया. उस लड़की और उसके पार्टनर का गुनाह यह था कि वह लाहौर यूनिवर्सिटी में एक लड़की के बलात्कार में प्रदर्शन किए थे. अब आप इसी से सोचिए कि जब पाकिस्तान का एक मंत्री खुलेआम कैमरे के सामने एक मुस्लिम महिला का बलात्कार कर सकता है तो यह पाकिस्तान के लोग हिंदुओं के साथ क्या करते होंगे”.

Advertisement

इस कैप्शन के साथ ये वीडियो फेसबुक और एक्स देखा जा सकता है.

पाकिस्तान

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो है तो पाकिस्तान का ही लेकिन इसमें लड़की के साथ बेहूदगी करने वाला व्यक्ति शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात नहीं बल्कि उस्मान मिर्जा नाम का एक शख्स है. ये 2021 की इस्लामाबाद की घटना है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें एक फेसबुक पेज पर इसी घटना का एक अन्य वीडियो मिला, जिसे 8 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया था. इसमें वायरल वीडियो वाले कमरे में वही आदमी और लड़का-लड़की नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में भी आदमी दोनों को परेशान करता दिख रहा है. फेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि ये उस्मान मिर्जा नाम के शख्स का वीडियो है.

इसके बाद कछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इस वीडियो को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में छपी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. वीडियो के स्क्रीनशॉट्स के साथ 9 जुलाई 2021 को छपी ARY News की खबर में बताया गया है कि लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे आदमी का नाम उस्मान मिर्जा है और ये घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेक्टर ई-11 स्थित गोलरा शरीफ में हुई थी.

उस्मान मिर्जा ने सेक्टर ई-11 के एक फ्लैट में घुसकर युवक-युवती के साथ मारपीट की थी और लड़की का यौन उत्पीड़न किया था. मिर्जा के साथ उसके कुछ साथी भी थे. बाद में मिर्जा ने पीड़ितों को ब्लैकमेल भी किया था. पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार मिर्जा और उसके साथियों को 7 जुलाई 2021 को हिरासत में लिया गया था. खबरों में ये भी बताया गया है कि ये घटना जुलाई 2021 से दो महीने पहले मई 2021 में हुई थी.

Advertisement

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जा कार और प्रोपर्टी में डील करता था. यहां हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि मिर्जा उस फ्लैट में कैसे घुसा जहां पीड़ित कपल मौजूद था.

जुलाई 2021 में जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तो पाकिस्तान में काफी बवाल मच गया था. यहां तक कि तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी इसका संज्ञान लिया था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उस्मान और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया था.

मार्च 2022 की खबरों के अनुसार इस्लामाबाद के सेशंस कोर्ट ने उस्मान मिर्जा और उसके चार साथियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी, जबकि दो को बरी कर दिया गया था. जियो न्यूज की एक खबर में बताया गया है कि मिर्जा पहले भी कुछ लड़कियों का उत्पीड़न कर चुका था. दिलचस्प बात ये है कि इस मामले से जुड़ी खबरों में कहीं भी पाकिस्तान स्थित पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात का जिक्र नहीं किया गया है.

वायरल वीडियो में दिख रहे आदमी और पाकिस्तानी प्रांत पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात की तस्वीरों को मिलाने पर भी ये साफ हो जाता है कि दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं.

Advertisement

पाकिस्तान

हालांकि ये बात सच है कि हाल ही में लाहौर के एक कॉलेज में एक लड़की के साथ रेप की घटना ( ) सामने आई है. इसका आरोप एक सिक्योरिटी गार्ड पर लगा है. इसे लेकर वहां के छात्रों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था. मामले का संज्ञान लेते हुए राणा सिकंदर हयात प्रदर्शनकारियों से मिले थे और उन्होंने कॉलेज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया था.

 

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement