scorecardresearch
 
Advertisement
इवेंट्स

मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा

मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 1/7
'मंथन आजतक' के मंच से 'किसानों के अच्छे दिन?' विषय पर केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेय जल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो कांग्रेस भूमि बिल का विरोध कर रही है, उसी पर किसनों ने भूमि बिल पास कराने के बावजूद भरोसा नहीं किया.
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 2/7
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, 'यह आरोप गलत है कि हमारी सरकार किसान विरोधी है. आज भी 68 फीसदी आबादी खेती से जुड़ी है इसलिए कांग्रेस ने भूमि बिल पास कराया. लेकिन कांग्रेस की साख इतनी गिर चुकी है कि किसानों ने भूमि बिल पास कराने के बावजूद उस पर भरोसा नहीं किया. किसान आज राजनेताओं से आगे की बात सोचता है.'
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 3/7
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज तक किसी राज्य सरकार ने एक एकड़ भी भूमि अधिग्रहण करने की कोशिश नहीं की, जबकि बिल पास हुए डेढ़ साल हो चुके हैं. केरल और हरियाणा की कांग्रेस सरकारों ने भी एकमत से हमें यह कहा कि इस बिल में सुधार कीजिए.
Advertisement
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 4/7
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, 'बीजेपी का अपना संगठन भारतीय मजदूर संगठन खुद सरकार की आलोचना कर रहा है. इस संगठन ने कहा है कि किसानों के लिए बजट में कुछ नहीं था. बीजेपी की सहयोगी शिवसेना भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना कर चुकी है. आपका ध्यान किसानों की तरफ नहीं है.'
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 5/7
राजीव शुक्ला ने कहा, 'न्यूनतम समर्थन मूल्य इतना कम है कि किसान की लागत वसूल नहीं हो रही इसलिए आत्महत्या हो रही है. मोदी जी ने विदर्भ को पांच हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया, लेकिन वो पैसा नीचे तक नहीं पहुंच रहा.'
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 6/7
संजीव कुमार बाल्यान ने कहा, 'महाराष्ट्र में सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है, वहां सिर्फ 16 फीसदी भूमि सिंचित है.'
मंथन: बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस ने खोया किसानों का भरोसा
  • 7/7
बाल्यान ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र को सिंचाई की सुविधाओं के लिए बहुत पैसा दिया गया, लेकिन वो पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया.
Advertisement
Advertisement