
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिटकॉम सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. इसके किरदार लोगों के दिल में बसते हैं. शो में निभाया छोटा-सा भी किरदार किसी एक्टर को नई पहचान दिला जाता है. लेकिन इतने सालों में गोली की भूमिका निभाने वाले कुश शाह के पिता हिमांशू शाह भी सीरियल से जुड़े रहे. पर किसी को भनक नहीं लगी.
हो गए ना हैरान! ये बिल्कुल सच बात है. हालांकि उन्होंने खुद कभी इस बात का जिक्र नहीं किया, लेकिन ये रहस्य अब खुल चुका है. हिमांशु शाह तारक मेहता के कई एपिसोड्स में अलग-अलग किरदार में नजर आ चुके हैं. वो कभी जेठालाल को प्रॉपर्टी बेचते दिखे, तो कभी डरावनी डांसर बनकर डराते नजर आए हैं.
गोली के पिता को नोटिस किया?
एपिसोड 165 में हिमांशु ने एक प्रॉपर्टी डीलर का किरदार निभाया था. जो जेठालाल से बात करते दिखे थे. वहीं एपिसोड 384 में दयाबेन के भाई सुंदरलाल के दोस्त के तौर पर नजर आए थे. जब सुंदरलाल शिरडी जाने से पहले अपने सभी दोस्तों को जेठालाल के घर लेकर आता है. इसके बाद एक और सबसे फेमस भूतनी वाले एपिसोड में वो एक डांसर बनकर नजर आए थे, जिससे जेठालाल खूब डर जाता है. हालांकि ये वो कुछ एपिसोड्स ही हैं जिनमें वो डायलॉग्स बोलते दिखे थे.
इसके अलावा साइलेंटली वो कई एपिसोड्स में भीड़ का हिस्सा बने दिखाई दिए हैं.

हाल ही में दिशा वकानी के दिवंगत पिता भीम वकानी की भी चर्चा हुई थी, वो भी शो में काम कर चुके हैं. वहीं उनके रियल लाइफ भाई मयूर वकानी भी शो में उनके रील भाभी सुंदर लाल का किरदार निभा चुके हैं. साथ ही चंपक चाचा का रोल निभाने वाले अमित भट्ट के जुड़वा बच्चे भी इस शो का हिस्सा रहे थे. तारक मेहता शो का इतिहास इतना बड़ा है कि अगर खंगालने जाएं तो हर एक्टर के परिवार का कोई न कोई सदस्य इसमें शामिल दिख ही जाएगा.
बात करें, हिमांशु के बेटे कुश यानी पुराने गोली की तो, वो इस पॉपुलर सिटकॉम से रुखसती ले चुके हैं. कुश ने सालों तक शो में काम किया और छोटे बच्चे से बड़े होने तक की जर्नी तय की. कुछ साल पहले ही कुश ने पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया है. हालांकि, फैंस आज भी कुश को शो में मिस करते हैं. जेठालाल संग उनकी मस्ती, टप्पू सेना संग खेलकूद, खाने को लेकर दीवानापन, कुश हर सीक्वेंस में परफेक्ट लगते थे.