कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई से सभी दुखी हैं. इसमें एक नाम ऋषि कपूर का भी है. बता दें कि ऋषि कपूर एक खास एपिसोड में नीतू कपूर के साथ इस शो पर आए थे और दोनों ने यहां खूब एंजॉय किया था.
वैसे अपनी ओर से पहल करते हुए ऋषि कपूर ने दोनों का पैचअप कराने की कोशिश की. उहोंने एक ट्वीट किया कि IPL में तो दिख रहे हैं लेकिन उनके जोड़ीदार कहां हैं.
देखें ऋषि कपूर ने क्या ट्वीट किया-
वहीं इसके जवाब में ने भी कुछ ही देर में ट्वीट किया. और इस बार भी उनका दर्द छलका. उन्होंने लिखा कि वह 'चोट लगने' की वजह से रिटायर हो गए हैं और वापस फील्ड पर नहीं आएंगे.IPL. There is a look alike of in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding in any team?Mil jao yaaron!
— Rishi Kapoor (@chintskap)
देखें सुनील का
ट्वीट -
सुनील की इस बात से लगता है कि कपिल शर्मा के व्यवहार से वह अभी भी आहत हैं. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि चर्चा के बावजूद वह कपिल शर्मा के शो में नहीं लौट रहे हैं.Sir, I am not playing this season coz I am retired hurt. Best Regards🙏.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover)
क्या हुआ था कपिल और सुनील के बीच
मार्च में ऑस्ट्रेलिया से वापस आते समय कपिल शर्मा ने
किसी बात पर सुनील को बहुत बुरा-भला कहा था. साथ
ही उन पर जूता भी चलाकर मारा था. कपिल ने अपनी
टीम के बाकी साथियों के साथ भी खराब व्यवहार किया
जिसके चलते कई लोग उनका शो छोड़ गए.
हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने माफी भी मांगी लेकिन एक बार पहले भी नाराज होकर गए सुनील ग्रोवर ने इस बार लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.