scorecardresearch
 

Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar का गाना Jiye Toh Jiye Kaise 2.0 आउट, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

रिलीज के कुछ घंटों में गाने को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.  इस सैड रोमांटिक गाने को सुनने के बाद आपको भी यकीनन अपने लव्डवन्स की याद आ जाएगी. गाने में शोएब और दीपिका की लव स्टोरी को दिखाया गया है. एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती दीपिका की हालत देख शोएब के आंसू नहीं थम रहे हैं.

Advertisement
X
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दीपिका-शोएब का म्यूजिक वीडियो आउट
  • फैंस का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

टीवी के मोस्ट रोमांटिक कपल दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम का नया वीडियो 'जिए तो जिए कैसे 2.0' रिलीज हो गया है. फिल्म साजन में माधुरी दीक्षत, सलमान खान और संजय दत्त पर फिल्माया गए इस एपिक सॉन्ग को स्टेबिन बेन ने रीप्राइस किया है. जिए तो जिए कैसे के 2.0 वर्जन को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.

दीपिका-शोएब के गाने को लाखों में व्यूज

रिलीज के कुछ घंटों में गाने को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.  इस सैड रोमांटिक गाने को सुनने के बाद आपको भी यकीनन अपने लव्डवन्स की याद आ जाएगी. गाने में शोएब और दीपिका की लव स्टोरी को दिखाया गया है. एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती दीपिका की हालत देख शोएब के आंसू नहीं थम रहे हैं. वे फ्लैशबैक में जाकर दीपिका संग बिताए प्यार भरे लम्हों को याद कर रहे हैं. 

Urfi Javed ने पहना रेड वेलवेट क्रॉप टॉप, हेयरस्टाइल पर बोले ट्रोल्स- हाय ये गरीबी, दया आ गई
 

फिर एक दिन जब शोएब दीपिका का प्रपोज करने वाले थे तभी दीपिका हादसे का शिकार हो गईं. दीपिका का एक्सीडेंट हो गया. दीपिका-शोएब की इस स्टोरी की भी हैप्पी एंडिंग होती है. आखिरकार दीपिका को होश आ जाता है और दो प्यार करने वाले फिर से एक हो जाते हैं. अस्पताल के बेड पर शोएब दीपिका से अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें अंगूठी पहनाते हैं.

Advertisement

Archana Gautam dance videos: वायरल एक्ट्रेस अर्चना के डांस वीडियो, कांग्रेस ने द‍िया मेरठ से टिकट
 

दीपिका और शोएब की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. शोएब गाने में अपने प्यार को खोने का डर बखूबी दिखा पाए हैं. शोएब और दीपिका जब भी साथ आते हैं, फैंस के लिए ट्रीट ही होती है. कपल की तस्वीरें वायरल होती हैं. दोनों सीरियल ससुराल सिमर का में साथ काम कर चुके हैं. आप भी कपल के इस लेटेस्ट सॉन्ग को देखें और एंजॉय करें.

 

Advertisement
Advertisement