टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम पार्थ समथान अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की हैं. इसमें उन्होंने तीन साल पहले और साल 2021 की फोटो शेयर कर फैन्स को गुजरे तीन साल के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही पार्थ ने बताया है कि किस तरह गुजरे तीन साल उनके लिए रोलर कोस्टर राइड जैसे थे. इन सालों में उन्होंने कई चैलेंजेज फेस किए, जिन्हें वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते.
पार्थ ने शेयर की पहले और बाद की फोटो
पार्थ ने पहले और साल 2021 की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा. पार्थ ने कैप्शन में लिखा, "गुजरे तीन सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है. कसौटी से शुरू हुआ और फिर घर खरीदा, पिता को खोया और फिर कोविड से जूझा. जिंदगी ने मुझे कई चैलेंजेज दिए और मैंने कुछ नहीं किया, सिवाए आगे बढ़ते रहने के. खुद को आगे बढ़ाता गया और हां यह राइड बिल्कुल भी मजेदार नहीं थी. मेरे लिए यह एक रोलर कोस्टर राइड थी, लेकिन मैं जानता हूं कि जिंदगी ऐसी ही होती है. मैं उन लोगों का आभारी हूं, जिनके साथ मैंने काम किया. मेरे पास कुछ शानदार और खूबसूरत यादें हैं. सभी का शुक्रिया. चियर्स भविष्य के लिए, क्योंकि हमें आगे बढ़ते रहना है और जर्नी अभी आगे बहुत लंबी तय करनी है."
पार्थ ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें पहली वाली में एक्टर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की बिल्डिंग के पास बैठे नजर आ रहे हैं. इसके बाद दूसरी फोटो में पार्थ अपने नए हेयरकट में नजर आ रहे हैं. पार्थ के इस नए लुक को काफी लोग पसंद कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क से कसौटी... फेम पार्थ ने फ्लॉन्ट किया नया हेयर लुक, दिखे हैंडसम
बता दें कि पार्थ समथान इस समय यूएस में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. पार्थ ने इस दौरान की कई फोटोज शेयर की हैं. पार्थ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में अपने किरदार अनुराग बसु से काफी जाने जाते हैं. इसके अलावा इनके किरदार मानिक मल्होत्रा को भी 'कैसी ये यारियां' में काफी पसंद किया गया था.