scorecardresearch
 

न्यूयॉर्क से कसौटी... फेम पार्थ ने फ्लॉन्ट किया नया हेयर लुक, दिखे हैंडसम

पार्थ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में नया लुक. लेकिन वही मुस्कान क्योंकि घर की खेती है. #newcut #shorthair #timessquare #floralshirt. फोटोज में पार्थ व्हाइट कलर की फ्लोरल शर्ट और ब्लैक जीन्स में हैंडसम दिखे. पार्थ का ये लुक काफी वायरल है.

Advertisement
X
पार्थ समथान
पार्थ समथान
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पार्थ समथान का नया हेयर लुक वायरल हो रहा
  • शो कसौटी जिंदगी की में नजर आ चुके हैं पार्थ
  • पार्थ का टीवी पर वापसी का फिलहाल नहीं है कोई प्लान

कसौटी जिंदगी की फेम एक्टर पार्थ समथान न्यूयॉर्क में हैं. न्यूयॉर्क से उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका नया लुक देखने को मिल रहा है. उन्होंने नया हेयरकट लिया है. अपने बाल छोटे करा लिए हैं. फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी.   

पार्थ समथान ने शेयर की ये पोस्ट
पार्थ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में नया लुक. लेकिन वही मुस्कान क्योंकि घर की खेती है. 😝😎#newcut #shorthair #timessquare #floralshirt. फोटोज में पार्थ व्हाइट कलर की फ्लोरल शर्ट और ब्लैक जीन्स में हैंडसम दिखे. पार्थ का ये लुक काफी वायरल है. नए हेयरकट में पार्थ, फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. 

मैं प्रेग्नेंट हो गई तो क्या करेंगे? बेटी के सवाल पर अनुराग कश्यप ने दिया ये जवाब

 

प्रेग्नेंसी के बाद फिर से पुरानी शेप में लौट रहीं अनीता हसनंदानी, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
 

वर्क फ्रंट पर पार्थ 'ये है आशिकी' और 'कैसी ये यारियां' जैसे कई शोज में नजर आएं. वो इंडस्ट्री का चमकता चेहरा हैं. शो कसौटी जिंदगी की में उन्होंने अनुराग का किरदार निभाया था, जिसे फैंस पसंद किया. शो में एरिका फर्नांडिस उनके अपोजिट रोल में थीं. इस शो के बाद पार्थ को किसी टीवी शो में नहीं देखा गया. फैंस टीवी पर उन्हें देखने के लिए बेसब्र हैं.

Advertisement

एक इंटरव्यू में पार्थ समथान ने अपने प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए कहा था, 'अभी, मैं बाकी के प्लेटफॉर्म्स पर परफॉर्म करने और प्रोजेक्ट्स पर काम करने को लेकर व्यस्त हूं. अभी मेरे दिमाग में टीवी की दुनिया नहीं चल रही है और न ही मैं जल्द इसमें वापसी की प्लानिंग कर रहा हूं.'   

बता दें कि साल 2020 में पार्थ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उन्होंने कोरोना से हिम्मत से जंग लड़ी और जीती. वो बिल्कुल फिट हैं.

 

Advertisement
Advertisement