scorecardresearch
 

'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया प्री वेडिंग वीडियो

स्टार प्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में के लीड एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी प्री वैडिंग वीडियो यू-ट्यूब चैनल पर फैंस के साथ शेयर की है. नवंबर में शादी करने जा रहे दोनों को फैंस #neiwaryakishaadi #neiwarya हैशटैग से खूब प्यार दे रहे हैं.

Advertisement
X
गुम हैं किसी के प्यार के नील भट्ट और ऐश्वर्या  शर्मा जल्द करेंगे शादी, प्री वैडिंग वीडियो आई सामने
गुम हैं किसी के प्यार के नील भट्ट और ऐश्वर्या  शर्मा जल्द करेंगे शादी, प्री वैडिंग वीडियो आई सामने
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 30 नवंबर को शादी
  • प्री वैडिंग वीडियो किया शेयर
  • दोनों की शादी की रस्में शुरू

टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में के एक्टर्स नील भट्ट और ऐश्वर्या  शर्मा स्क्रीन पर एक दूसरे के नहीं हो पाए लेकिन असल जिन्दगी में दोनों जल्द शादी करने वाले है. सीरियल की शूटिंग को दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे और इसी साल नवंबर में दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के लिए हो जाएंगे.

कुछ दिन पहले ऐश्वर्या  ने बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी और अब नील भट्ट के यू-ट्यूब चैनल पर दोनों की प्री वैडिंग वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. वीडियो की शुरूआत में दोनों व्हाइट आउटफिट पहने बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कई जगहों पर अलग अलग आउटफिट में दोनों के रोमेंटिक पलों को दिखाया गया है. साथ ही जरा जरा बहकता है, क्या तुम्हें प्यार है गाना बजते हुए वीडियो और भी प्यारा लग रहा है. वीडियो में रोमांस के साथ दोनों की नोक झोक भी नजर आ रही है. फैंस ने दोनों को #neiwaryakishaadi #neiwarya हैशटैग भी दिया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या  ने बताया कि उनका सपना सच होने वाला है यानि कि नील भट्ट से शादी करना. वीडियो शेयर करते हुए लिखा जब सपने सच होने लग जाए. अपने प्यार को आपके साथ शेयर कर हम बहुत खुश हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने ग्रीन ड्रैस पहने महंदी लगवाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें नील भट्ट भी खूब मस्ती करते नजर आए.

Advertisement

रोका, मेहंदी के बाद अब फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है. कुछ समय डेट करने के बाद 30 नवंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं.

-7\-\-\-

 

Advertisement
Advertisement