scorecardresearch
 

तलाक के 14 साल बाद दूसरी शादी करेगी एक्ट्रेस, विदेशी में बसाएगी घर? मिस्ट्रीमैन संग फोटो वायरल

जेनिफर विंगेट अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. पर हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी की चर्चा हो रही है. जानते हैं कि अचानक उनकी शादी की खबर क्यों उड़ रही है.

Advertisement
X
जेनिफर बनेंगी दुल्हन (Photo: Instagram @jenniferwinget1)
जेनिफर बनेंगी दुल्हन (Photo: Instagram @jenniferwinget1)

जेनिफर विंगेट टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. जेनिफर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करना जानती हैं. वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो कभी आसानी से पैप्स के कैमरे में कैप्चर नहीं होती हैं. हालांकि, कभी-कभी जेनिफर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइंस में जरूर आ जाती हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा हो रही है. जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. 

शादी कर रहीं जेनिफर?
जेनिफर विंगेट उन सेलेब्स में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. पर फैन्स की फितूरगिरी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में खोज निकालती है. असल में हुआ ये है कि हाल ही में जेनिफर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग पोस्ट लाइक किया. इसके बाद उन्होंने एक वेडिंग डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए 'इंट्रो लेसन' मांगा. 

इसके अलावा वो अचानक से कई वेडिंग पेज भी लाइक करने लगीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये एक्टिविटी देखकर फैन्स कयास लगाने लगे कि वो शादी करने जा रही हैं. यही नहीं, रेडिट पर दावा किया जा रहा है कि जेनिफर विलियम इस्माइल नाम के शख्स को डेट कर रही हैं, जो  सिंगापुर में रहता है. जेनिफर इस शख्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं.

Advertisement
जेनिफर की शादी की चर्चा
मिस्ट्रीमैन संग जेनिफर

पर अब तक जेनिफर की तरफ से शादी की खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है. ना ही उन्होंने इससे इनकार किया है और इस पर हांमी भरी है. इससे पहले जेनिफर और एक्टर करण वाही की शादी की खबरें उड़ी थीं. पर करण ने इसे फ्री का पीआर बताकर शादी की खबरों को खारिज कर दिया. 

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी शादी
जेनिफर विंगेट 40 साल की हैं. 2012 में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी, लेकिन 2 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. करण से अलग होने के बाद वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं. कुछ साल तक उन्होंने काम से भी ब्रेक लिया, लेकिन जब कमबैक किया, तो सबके होश उड़ा दिए. जेनिफर टीवी की सबसे लोकप्रिय और अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 

इधर करण, बिपाशा बसु के साथ शादी करके सेटल हो चुके हैं. वो एक बेटी देवी के पिता भी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement