रामायण सीरियल में राम और सीता के किरदार में नजर आए एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी पॉपुलर टीवी कपल हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी कपल गोल्स देती है. फैंस में इस कपल का क्रेज कई मौकों पर देखने को मिलता है. दोनों सेलेब्स एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार, समय-समय पर करते रहते हैं. पर हाल ही में एक इंटरव्यू में गुरमीत ने अपने फर्स्ट लव का सीक्रेट सबके सामने रखा.
गुरमीत ने एक इंटरव्यू में अपने पहले प्यार और पहले प्रपोजल का फनी किस्सा सुनाया. एक्टर ने कहा- 'स्कूल के दिनों में मैं हर दूसरी लड़की से प्यार करता था. पर आपको इसपर काम करना होता है और इजहार करना होता है और मेरे पास इतनी हिम्मत नहीं थी. आज भी मैं थोड़ा शर्मिला हूं.'
क्रश से एक्टर के प्रपोजल का ऐसे दिया था जवाब
आगे एक्टर हंसते हुए कहते हैं- 'एक लड़की पर मुझे क्रश था और मैं उसके लिए बहुत कुछ करता था. पांच-छह महीने तक किया, मैं उसका होमवर्क करता था और उसे चीजें दिया करता था. बहुत फिल्मी था क्योंकि ये सब काम आगे रहकर मेरा दोस्त करता था और मैं उसके पीछे रहता था. तो जब प्रपोज करने का समय आया तो मैं गया और प्यार का इजहार किया पर उस लड़की ने कहा कि वो मेरे दोस्त को पसंद करती है ना कि मुझे.'
समंदर में प्रेग्नेंट लीजा हेडन का लेटेस्ट फोटोशूट, सर्फिंग बोर्ड पर नजर आईं एक्ट्रेस
19 साल की उम्र में हुआ था देबीना से प्यार
मुंबई आने के बाद गुरमीत की मुलाकात देबीना बनर्जी से हुई. अब दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं. गुरमीत, देबीना को अपना पहला सच्चा प्यार बताते हैं. उन्होंने एक बार कहा था- 'जब देबीना मेरी जिंदगी में आई तो उसके साथ पागलपन की हद वाली पहली लव स्टोरी हुई. मैं 19 साल का था जब मैं मुंबई में उससे मिला और उसके प्यार में पड़ा था. मुझे रोमांटिक फिल्में पसंद हैं इसलिए जब मैं देबीना से मिला तो मेरा सारा प्यार उसके लिए उमड़ पड़ा.'