सलमान खान का इन दिनों जलवा है. वैसे उनकी एक फिल्म पर अब टीवी शो बनाने की तैयारी है. यह फिल्म 90 के दशक में आई थी और अपने समय में इसका कॉन्सेप्ट चर्चा का विषय रहा था.
बताया जा रहा है कि नया शो सलमान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' पर आधारित है. शो में फिल्म की तरह ही सेरोगेसी के मुद्दे को दिखाया जाएगा. सलमान के रोल में जहां सिद्धार्थ शुक्ला नजर आएंगे, वहीं खबर है कि रानी मुखर्जी का किरदार 'उतरन' फेम टीना दत्ता निभाने वाली हैं.
'उतरन' के बाद टीना इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. के रोल में जेसमीन भसीन दिखेंगी. जेसमीन भसीन इसके पहले ' में ट्विंकल के रोल में नजर आईं थीं.

बता दें, अब्बास मस्तान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' सेरोगेट मदर पर आधारित थी. आजकल देश में के मुद्दे पर वैसे ही बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग संतान प्राप्ति के इस तरीके को सही मानते हैं तो कुछ गलत. टीवी पर इस मुद्दे पर पहली बार कोई शो बनने जा रहा है.

हमें इंतजार रहेगा यह देखने का कि यह शो कितनी अच्छी तरह इस मुद्दे को उठाने में कामयाब होता है.