scorecardresearch
 

क्या 4 साल बाद लौट रहा है CID? एक फ्रेम में दिखे एसीपी प्रद्युमन, दया, अभ‍िजीत

एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी सतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरी टीम के साथ एक फोटो शेयर की है. इसमें शो के क्रिएटर बीपी सिंह भी नजर आ रहे हैं. साथ में इंस्पेक्टर दया और इंस्पेक्टर अभिजीत भी दिख रहे हैं. कहीं न कहीं शिवाजी सतम ने अपने फैन्स को शो की वापसी को लेकर हिंट दे दिया है.

Advertisement
X
शिवाजी सतम उर्फ एसीपी प्रद्युमन
शिवाजी सतम उर्फ एसीपी प्रद्युमन

21 साल तक टीवी पर सक्सेसफुली रन करने के बावजूद साल 2018 में CID शो अचानक से गायब हो गया. शायद इंडियन टेलीविजन के इतिहास में यह पहला शो रहा जो इतने सालों तक टीवी पर देखा गया. पिछले चार साल से इस शो के फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब यह शो वापस लौटेगा और एक बार फिर दर्शकों के बीच वही सस्पेंस पैदा करेगा. एसीपी प्रद्यूमन कब 'दया, दरवाजा तोड़ो' बोलते सुनाई देंगे. वैसे लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले काफी समय से इस शो के वापसी करने की बातें चल रही हैं. हालांकि, एसीपी प्रद्यूमन उर्फ शिवाजी सतम ने भी कन्फर्म किया था कि शो वापसी करेगा, वह भी नए फॉर्मेट के साथ. लेकिन शूटिंग को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. 

ACP प्रद्युमन ने शेयर की फोटो
अब इन रिपोर्ट्स को और बढ़ावा देते हुए एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी सतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरी टीम के साथ एक फोटो शेयर की है. इसमें शो के क्रिएटर बीपी सिंह भी नजर आ रहे हैं. साथ में इंस्पेक्टर दया और इंस्पेक्टर अभिजीत भी दिख रहे हैं. शिवाजी सतम ने टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "CID की गैंग, वो भी बिग डैडी बीपी के साथ." इस पोस्ट में शिवाजी सतम ने कई सारी हार्ट और स्माइलिंग इमोजी भी बनाई हैं. 

शिवाजी सतम ने कहीं न कहीं अपने फैन्स और शो के दर्शकों को यह हिंट दे दिया है कि शो जल्द ही टीवी पर वापसी करेगा. नए फॉर्मेट और नई कहानियों के साथ दिखेगा. बीपी सिंह पूरी मेहनत के साथ शो में मेहनत कर रहे हैं. उसमें नई कहानियां जोड़ने पर काम कर रहे हैं. हालांकि, शिवाजी सतम ने अपनी पोस्ट के जरिए ऐसा कुछ भी नहीं बताया है और न ही रिवील किया है. वक्त रहते ही पता चलेगा कि आखिर शो कब, कहां और किस स्टार कास्ट के साथ वापसी करने वाला है. 

Advertisement

साल 2020 में कोरोनावायरस के चलते जब लॉकडाउन लगा था तो मेकर्स ने शो को टीवी पर री-टेलीकास्ट करने का प्लान किया था. अफवाहें यह भी थीं कि शो दोबारा से वापसी तो टीवी पर करेगा, लेकिन इसमें कास्ट को लेकर अभी बात चल रही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि कास्ट वही रहेगी जो पहले शो में थी. इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स, इंस्पेक्टर दया, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत और फॉरेंसिक एक्स्पर्ट डॉ. सालुंके के साथ शो उसी तरह वापसी करेगा, जैसा फैन्स उम्मीद लगाकर बैठे हैं. हालांकि, अबतक शो पर कोई भी नया अपडेट सामने नहीं आया है. 

 

Advertisement
Advertisement