ये हफ्ता टेलीविजन की दुनिया के लिए बेहद हलचल भरा रहा. इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम खबरें ऐसी आईं, जिन्होंने फैंस को शॉक कर दिया. CID के इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स उर्फ दिनेश फड्निस को हार्ट अटैक आया है. 6 साल बाद एक बार फिर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है. इधर पापा बोनी कपूर के लिए अर्जुन कपूर ने एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जिसके बाद बोनी नेशनल टीवी पर रो पड़े.
दिनेश फड्निस को आया हार्ट अटैक
1 दिसंबर को दयानंद शेट्टी ने CID के फड्निस की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर शेयर की. दयानंद शेट्टी के मुताबिक, फड्निस को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. हालांकि, अब उनकी हालात में सुधार है. फैंस और चाहने वाले फड्निस के जल्द ठीक होकर घर वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं.
6 साल बाद कपिल-सुनील में हुई दोस्ती
लंबे समय से फैंस कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेकरार थे. इंतजार खत्म हुआ. 6 साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल और सुनील नेटफ्लिक्स पर नया शो लेकर आ रहे हैं. शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों कॉमेडियन फैंस को मजेदार अंदाज में गुड न्यूज देते दिखाई दिए. अब बस शो के ऑन एयर होने का इंतजार है.
इमोशनल हुए बोनी कपूर
इस हफ्ते झलक दिखला जा 11 के सेट पर बोनी कपूर शो के मेहमान बनकर आए. इस बीच अर्जुन कपूर ने एक वीडियो के जरिए पापा बोनी को चीयर किया. अर्जुन कहते हैं- 'पापा, उम्मीद करता हूं कि आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे. मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं, जो खुद के बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि आप दूसरों की खुशियों के बारे में पहले सोचते हैं. मैं बस ये कहना चाहता हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपका सम्मान करता हूं. प्रोफेशनली, पर्सनली और बतौर इंसान बहुत सारा प्यार करता हूं.'
शो से बाहर हुए सनी आर्या
बिग बॉस 17 से सनी आर्या उर्फ तहलका का सफर खत्म हो गया है. पिछले दिनों वो अभिषेक के साथ फाइट में फिजिकल हो गए थे. ये पहली बार नहीं था जब तहलका ने अपना आपा खोया था. इससे पहले भी वो शो में कई बार गुस्से में हद पार करते दिखे. 9 बार गलतियां माफ करने के बाद 10वीं बार जब तहलका ने फिर वही गलती की, तो उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
केबीसी पर 12 साल के बच्चे का कमाल
कौन बनेगा करोड़पति 15 के जूनियर स्पेशल वीक में इतिहास रचा गया है. हरियाणा के मयंक सीजन 15 पहले जूनियर खिलाड़ी हैं जो करोड़पति बने हैं. 12 साल के मयंक ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए गेम खेला और करोड़पति बने. मयंक को 1 करोड़ रुपये के साथ चमचमाती कार भी गिफ्ट में मिली है. करोड़पति बनने के बाद मयंक इमोशनल हो गए थे. तब उन्हें बिग बी ने संभाला. महानायक बच्चन साहब भी मयंक का शानदार गेम देखकर इंप्रेस हो गए.
अभी के लिए इतना ही. अगले हफ्ते फिर मिलेंगे.