scorecardresearch
 

Lock Upp: Azma Fallah ने फेंका Mandana Karimi के मुंह पर पानी, एक्ट्रेस ने गुस्से में दी गाली

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अजमा फल्लाह, मंदाना करीमी को अपना अगला टारगेट बनाती दिख रही हैं. दरअसल, होता यूं है कि मंदाना करीमी रूल तोड़ते हुए सो रही होती हैं.

Advertisement
X
मंदाना करीमी, अजमा फल्लाह
मंदाना करीमी, अजमा फल्लाह
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कंगना रनौत का शो 'लॉक अप' सुर्खियों में
  • मंदाना-अजमा में हुई लड़ाई
  • अजमा ने मंदाना पर फेंका पानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. व्यूअरशिप के मामले में इसने अच्छे-अच्छे शोज को पीछे छोड़ दिया है. टीआरपी की लिस्ट में अपना नाम बेस्ट 5 कॉन्ट्रोवर्शियल शोज में दाखिल कर लिया है. कंगना रनौत का यह शो कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है. शो में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के खुलासे बेखौफ होकर कर रहे हैं. एक-दूसरे को परेशान करने की सीमा लांघते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा इंस्टाग्रामर अजमा फल्लाह अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में आई हुई हैं. 

वीडियो हो रहा वायरल
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अजमा फल्लाह, मंदाना करीमी को अपना अगला टारगेट बनाती दिख रही हैं. दरअसल, होता यूं है कि मंदाना करीमी रूल तोड़ते हुए सो रही होती हैं. अजमा फल्लाह आती हैं और उनके मुंह पर पानी फेंक देती हैं, जिससे वह उठ जाएं. मंदाना को जब पता चलता है कि अजमा फल्लाह ने उनपर पानी फेका है तो वह अजमा का पूरा सामान खराब कर देती हैं और इसी बीच उनके सिर पर हाथ लग जाता है, जिससे उन्हें चोट लगती है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

इसके बाद अजमा फल्लाह, मंदाना से पूछती हैं कि आखिर उनके एक्स-हसबैंड ने उन्हें क्यों छोड़ा. जिसपर मंदाना को गुस्सा आ जाता है. अजमा फल्लाह फिर कहती हैं कि तेरी औकात क्या है मंदाना? इसपर मंदाना करीमी, अजमा फल्लाह को अब्यूज करती दिखती हैं. मंदाना करीमी आजकल पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. 

Advertisement

Lock Upp: जब मंदाना करीमी के सामने दोस्तों पर बरसे कोड़े, एक्ट्रेस को 'जेल' में किया टॉर्चर

दरअसल, हाल ही के एक एपिसोड में मंदाना करीमी ने खुलासा किया था कि हमने 2.5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई की थी. सगाई के 7-8 महीने के बाद हमने शादी कर ली थी. हमारी शादी कोर्ट मैरिज थी. हम आठ महीनों तक एक दूसरे के साथ रहे और फिर चीजें ठीक नहीं रहीं. हम चार साल तक अलग रहे और कुछ समय पहले 2021 में हमने तलाक ले लिया. वह ऐसे दिखाता था कि जैसे मैं हूं ही नहीं. इन चार सालों में, वह उन सभी के साथ सोया है, जिन्हें मैं जानती थी. इसपर अजमा पूछती हैं कि क्या वह उनके दोस्तों के साथ भी सोया है. इसपर मंदाना ने जवाब दिया कि उनके दोस्त नहीं हैं.

 

Advertisement
Advertisement