
यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है. दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. मंगलवार को अनुराग के भाई कलम इंक ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने अनुराग के लगाए गए हैरेसमेंट के सभी आरोपों को गलत बताया. ये भी कहा कि ब्रोसेना (अनुराग की फैन आर्मी) उन्हें धमका रही है. परिवार को जिंदा जलाने की उन्हें धमकियां मिल रही हैं.
अनुराग के मैनेजर ने किया रिएक्ट
कलम की इन बातों पर अब अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने रिएक्ट किया है. रोहित ने इंस्टा स्टोरी पर कलम को जवाब देते हुए कहा कि इस वक्त उनका फोकस अनुराग की सेहत और रितिका की प्रेग्नेंसी पर है. वो लिखते हैं- अभी के लिए हमारी प्राथमिकता अनुराग की हेल्थ और रिकवरी है. साथ ही रितिक भाभी की तबीयत का ख्याल रखना है. क्योंकि वो 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं. अभी हम किसी के वीडियो या बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे क्योंकि ये सही वक्त नहीं है. अभी अनुराग को रिकवर होने देते हैं. इसके बाद हम बयान जारी करेंगे.

कलम ने क्या कहा था?
कलम इंक ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और उनके पेरेंट्स अभी तक अनुराग से मिलने अस्पताल इसलिए नहीं गए, क्योंकि वो बार-बार उन्हें लेकर झूठे दावे कर रहे हैं. रितिका को प्रताड़ित करने पर भी कलम ने चुप्पी तोड़ी. उनके मुताबिक, फैमिली में किसी की मौत होने की वजह से रितिका को खाना बनाने से रोका था. कलम का कहना है रितिका की तरफ से किया गया दहेज का केस भी गलत था, जिसकी बाद में रितिका ने उनसे माफी मांगी थी.
कलम ने कहा कि अनुराग का लाइव जाकर सुसाइड की कोशिश करना सही फैसला नहीं था. ये न्यूज मिलने के बाद उनका परिवार सुन्न हो गया था. उनकी मां फ्रीज हो गई थीं. लेकिन गनीमत रही कि अनुराग को कुछ नहीं हुआ. वरना लोग उनका और पेरेंट्स का जीना मुश्किल कर देते. डोभाल परिवार के बीच छिड़ी इस जंग ने इंटरनेट पर बज बनाया हुआ है. सुसाइड अटेम्ट करने के बाद अनुराग की मेंटल हेल्थ पर कई सेलेब्स ने चिंता जताई है. वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है.