रीवा का राजकुमारी मोहिना कुमारी कभी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहीं. बतौर डांसर अपना करियर शुरू करने वाली मोहिना ने एक्टिंग में हाथ आजमाया और वहां भी छा गईं. लेकिन शादी के बाद उन्होंने शोबिज को अलविदा कह दिया. राजनीतिक घराने में उन्होंने शादी रचाई. दो बच्चों की मां मोहिना अब लोगों को आध्यात्मिक प्रवचन देती दिखती हैं.
मोहिना ने अपना सफल एक्टिंग करियर छोड़कर फैमिली को चुना, फिर आध्यात्म की राह पकड़ी है. सालों बाद उनका लुक भी बदल गया है. रॉयल फैमिली की ये राजकुमारी अपनी लाइफ के हैप्पी स्पेस में हैं. जो घर, परिवार के साथ समाज के लोगों की सेवा में बिजी हैं. जानते हैं उनकी इस अद्भुत जर्नी को...
मोहिना का जन्म रीवा की रॉयल फैमिली में हुआ. उन्हें वहां की राजकुमारी कहा जाता है. 2012 में वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं. इस शो से उनका कोरियोग्राफर बनने का सपना पूरा हुआ.
वो कई प्रोजेक्ट्स (स्टूडेंट ऑफ द ईयर, डेढ़ इश्किया, ये जवानी है दीवानी) में फिल्ममेकर रेमो डिसूजा की असिस्टेंट कोरियोग्राफर रहीं. सफल डांसर और कोरियोग्राफर बनने के बाद वो एक्टिंग फील्ड में आईं.
2013 में 'कुबूल है' शो में कैमियो किया. इसके बाद 2015 में शो 'दिल दोस्ती डांस' किया. मोहिना ने प्यार तूने क्या किया- 5, गुमराह, नया अकबर बीरबल शो किया. वो रियलिटी शो झलक दिखलाजा का भी हिस्सा रहीं.
लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वो शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कीर्ति गोयनका का रोल कर फेमस हुईं. फिल्म ABCD में डांसर का रोल किया. कुछ म्यूजिक वीडियो किए. स्क्रीन पर मोहिना 2019 में आखिरी बार दिखी थीं. इसी साल उन्होंने बतौर यूट्यूबर नई पारी की शुरुआत की.
उनकी लाइफ में 2019 टर्निंग पॉइंट रहा. इसी साल उन्होंने अक्टूबर में उत्तराखंड के नेता सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत संग शादी की. उनके इस रिश्ते से 2 बच्चे हैं. शादी के बाद घर-परिवार की उन्होंने बखूबी जिम्मेदारी संभाली.
अब बच्चों के थोड़ा बड़ा होने के बाद वो लाइफ के नए फेज में हैं. इंटरनेट पर मोहिना के कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें वो लोगों को प्रवचन देते हुए दिखीं. वो लोगों को मानवता के उपदेश दे रही थीं. उन्हें सादगी से जीवन जीने की सलाह दी.
उनके इन वीडियोज को देखने के बाद लोगों ने उन्हें मोहिना माता कहकर संबोधित किया. लोगों का कहना है अब वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. मोहिना का ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होने के बाद ड्रेसिंग सेंस भी बदला है. वो साड़ी या सूट में ही नजर आती हैं.