scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

फेसबुक पर हुआ प्यार, गुपचुप रचाई शादी, कौन है ढिंचैक पूजा का पति? तोड़ी चुप्पी

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 1/12

वायरल गानों ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा यानी पूजा जैन अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. 27 मई को पूजा ने अपनी शादी की प्यारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. 

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 2/12

हालांकि कई फैंस को लगा कि ये कोई नया म्यूजिक वीडियो या फोटोशूट है, लेकिन पूजा ने साफ कर दिया कि उन्होंने सच में शादी कर ली है.

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 3/12

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पूजा ने कहा- मैंने सच में शादी कर ली है. इसमें कोई झूठ नहीं है. ये कोई म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि मेरी असली शादी है.

Advertisement
पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 4/12

पूजा ने बताया कि उनकी शादी को कुछ समय हो चुका है. उन्होंने कहा- मैं यवान से ऑनलाइन मिली थी. कुछ समय तक हमने एक-दूसरे को डेट किया. 

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 5/12

पूजा ने आगे कहा कि फिर परिवार की रजामंदी से शादी कर ली. हमने बहुत ही सिंपल और इंटीमेट तरीके से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की.

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 6/12

बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं पूजा ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने पति का चेहरा शादी की तस्वीरों में क्यों छुपाया.

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 7/12

उन्होंने कहा- हम पहले कन्फ्यूज थे कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करें या नहीं. फिर लगा कि फैंस के साथ ये खुशी शेयर करनी चाहिए. 

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 8/12

'वैसे मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हूं, लेकिन जिंदगी का ये खास चैप्टर मैंने सोच-समझकर शेयर किया.'

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 9/12

पूजा ने आगे बताया कि फिलहाल वो अपने पति का चेहरा दिखाने में सहज महसूस नहीं कर रही हैं. वो बोलीं- अभी हम उनका फेस रिवील करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं. वो एक सिंगर हैं. 

Advertisement
पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 10/12

'हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. मुझे उनकी सिंगिंग बहुत पसंद है. हमने अभी तक साथ में काम नहीं किया, लेकिन आगे जरूर करेंगे.'

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 11/12

शादी की पोस्ट वायरल होने के बाद कई फैंस ने मजाक में पूजा के नए गाने का नाम ‘शादी मैंने कर ली आज’ रखने की सलाह दी, जो उनके वायरल गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से इंस्पायर्ड था.

पब्लिसिटी स्टंट नहीं ढिंचैक पूजा की शादी
  • 12/12

इस पर हंसते हुए पूजा ने कहा- मैं ‘शादी मैंने कर ली आज’ गाना जरूर बनाऊंगी. अगर फैंस चाहते हैं, तो क्यों नहीं?

Advertisement
Advertisement