scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

10 साल बाद टूटी शादी, तलाक की खबर मिलते ही रो पड़ी एक्ट्रेस, सेट पर छाया सन्नाटा!

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 1/8

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली की जिंदगी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो हुनर पति मयंक गांधी से 10 साल बाद अलग हो गई हैं. दोनों का तलाक फाइनल हो गया है. 

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 2/8

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, हुनर को जब लीगली तलाक फाइनल होने की खबर मिली तब वो सेट पर शूट कर रही थीं. तलाक की खबर मिलते ही वो रो पड़ीं. 

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 3/8

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है- हुनर जब एक सीन की शूटिंग कर रही थीं, ठीक उसी बीच उन्हें कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने की खबर मिली.

Advertisement
एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 4/8

शूटिंग में बिजी होने के कारण वो तुरंत अपना फोन चेक नहीं कर पाई थीं. लेकिन जैसे ही डायरेक्टर ने कट बोला, तो उन्होंने अपनी लीगल टीम के मैसेज देखे, जिसमें उन्हें बताया गया था कि उनके तलाक को मंजूरी मिल गई है. 

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 5/8

'यह खबर सुनते ही वो इमोशनल हो गईं और सेट पर ही उनके आंसू छलक पड़े. वहां मौजूद हर कोई समझ गया था कि यह दिन उनके लिए क्या मायने रखता है. '

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 6/8

हुनर के वकील के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है- हां, तलाक की कानूनी कार्यवाही अब औपचारिक रूप से पूरी हो चुकी है. फैमिली कोर्ट ने हुनर हाली की याचिका को स्वीकार कर लिया और इस मामले को कानूनी तौर पर समाप्त कर दिया. 

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 7/8

हुनर और मयंक गांधी के रिश्ते की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में शादी रचाई थी. लेकिन कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं. पिछले साल कपल ने तलाक के लिए केस फाइल किया था और अब आखिर उनका तलाक फाइनल हो गया है. 
 

एक्ट्रेस हुनर हाली का हुआ तलाक
  • 8/8

वर्क फ्रंट की बात करें तो हुनर हाली 'पटियाला बेब्स', 'एक बूंद इश्क' और 'छल शह और मात' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वहीं दूसरी तरफ, मयंक को पहले रियलिटी शोज और फिर फिक्शन शोज के जरिए पहचान मिली. 

(All Photo: Instagram @hunarhale) 

Advertisement
Advertisement