एक्ट्रेस सुप्रिया कर्णिक सालों से इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने हिंदी ही नहीं साउथ और मराठी सिनेमा में भी काम किया है. टीवी पर भी सुप्रिया कई शोज में दिखी हैं.
51 साल की उम्र में भी सुप्रिया ने शादी नहीं की है. ना ही उनके कोई बच्चे हैं. अटकलें थीं कि उनका प्यार में दिल कई बार टूटा है. उन्हें धोखा मिला है. इस पर उन्होंने रिएक्ट किया है.
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में सुप्रिया ने कहा कि उन्हें आज भी प्यार में धोखा मिलता है. लेकिन जरूर नहीं कि ये प्यार मेल और फीमेल का हो. दिल कोई भी तोड़ सकता है. बहन, दोस्त या कोई करीबी.
''मेरे दिल में सबके लिए प्यार है. मैं किसी से नफरत नहीं करती हूं. लेकिन उन्होंने जो मेरे साथ किया वो मैं कभी भूलती नहीं हूं. मैं उससे सीखती हूं. ''
प्यार में धोखा मिलने के सवाल पर सुप्रिया ने कहा- अगर वैसा होता तो मैं उसे जमीन में 6 फीट नीचे गाड़ देती. सुप्रिया ने शादी न करने की भी वजह बताई.
वो कहती हैं- इसका कोई जवाब ही नहीं है. मैं किसी सही या गलत इंसान की तलाश में नहीं रहती हूं. सही और गलत इंसान जैसा कुछ होता नहीं है.
''या तो तुम्हारी शादी होती नहीं है, या फिर तुम करना नहीं चाहते हो. कभी करना चाहते हो लेकिन होती नहीं है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.''
''जब मैं 25-26 साल की थी मुझे शादी करनी थी. लेकिन आज मैं ऐसा नहीं सोचती. लेकिन अगर आप कहोगे कि मेरा बॉयफ्रेंड नहीं है, मेरा कोई अफेयर नहीं है, मैं डिप्रेशन में चली गई. मुझे कोई मिला नहीं तो मेरा दिल टूटा. मैं इस बकवास में हूं नहीं. कोई नहीं मिला तो नहीं मिला.''
सुप्रिया ने कहा कि उन्हें कंपैनियनशिप के लिए किसी रोमांटिक एंगल की जरूरत नहीं है. वो कंपैनियनशिप दोस्तों और पेरेंट्स में भी हो सकती है.
एक्ट्रेस का कहना है वो रोमांस में भरोसा नहीं करती. वो इन बातों को नहीं समझतीं जब लोग कहते हैं वो चांद तारे तोड़कर ले आएंगे. लोगों को प्रैक्टिल होना चाहिए.
All Photos: Instagram @supriya_karnik_official