एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अब फिल्मी दुनिया से तो दूरी बना ली है लेकिन उनके बयान और उनकी विचारधारा उन्हें सुर्खियों में बनाए रखती है. एक्ट्रेस ने हाल ही में देश में जारी टिड्डी अटैक पर एक ट्वीट किया था. उस ट्वीट के चलते उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा और बाद में जायरा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट भी कर दिया.
ट्विटर पर वापस आईं जायरा
लेकिन अब एक बार फिर जायरा वसीम ट्विटर पर आ गई हैं. उन्होंने अपने अकाउंट को रीएक्टिवेट कर लिया है. अब एक यूजर ने जायरा से पूछा कि वो अब ट्विटर वापस क्यों आई हैं. इस सवाल पर जायरा का सीधा जवाब है कि वो भी एक इंसान हैं. वो लिखती हैं- मैं वापस इसलिए आई हूं क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं. मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है.
Because I’m just a human, like everyone else, who’s allowed to take a break from everything whenever the noise inside my head or around me reaches it’s peak :) pic.twitter.com/BMar06jIXl
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 30, 2020
छोटी बच्ची ने सोनू सूद से बोला- मम्मी को नानी के घर भेज दो, मिला मजेदार जवाब
रश्मि देसाई ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, लिखा ये खास मैसेज
टिड्डियों पर किया ट्वीट
बता दें कि जायरा वसीम ने दरअसल टिड्डी अटैक के लिए इंसानों को जिम्मेदार बताया था. उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि टिड्डियों का ये हमला इंसानों के बुरे कर्मों का परिणाम है. जायरा का ये ट्वीट लोगों को ज्यादा रास नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. वैसे उनके समर्थकों ने एक्ट्रेस के बचाव की भी पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी जायरा ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कहना ठीक समझा.
बता दें कि जायरा वसीम 2019 में अपने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला लिया था. उस वक्त उनके फैसले पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे, लेकिन जायरा अपने फैसले पर टिकी रहीं और अपनी राह हमेशा के लिए बदल ली.