एकता कपूर को पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की 2 लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो को हिना खान के बाद करण सिंग ग्रोवर ने छोड़ दिया है. शो में करण मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि करण सिंह ग्रोवर की कसौटी जिंदगी की 2 में कुछ महीनों बाद फिर से वापसी हो सकती है.
शो से जुड़े सूत्र के मुताबिक, किसी को भी करण सिंह ग्रोवर के शो छोड़ने की खबर मालूम नहीं थी. जब तक कि करण ने खुद शूट के आखिरी दिन इसकी जानकारी नहीं दी, सब इस बात से अनजान थे. अभी मेकर्स कोमोलिका और बासु परिवार पर फोकस करना चाहते हैं. अगर शो की रेटिंग सही नहीं चली तो करण सिंह ग्रोवर को कसौटी में वापस लाया जा सकता है.
कसौटी जिंदगी से करण सिंह ग्रोवर ने 6 साल बाद टीवी पर वापसी की है. खबरों के अनुसार, शो के ट्रैक और अपने किरदार से खुश नहीं थे. इसलिए उन्होंने एकता कपूर का शो छोड़ने का फैसला लिया. लेकिन करण ने अपने किरदार से खुश ना होने की बात से इंकार किया है.
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने कहा- ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. स्टोरी को ऐसे ही प्लान किया गया था. ये सब आपसी सहमति से हुआ. मिस्टर बजाज का रोल प्ले करते हुए मुझे बहुत मजा आया.
गिर रही कसौटी जिंदगी की 2 की टीआरपी
मालूम हो कसौटी में हिना खान की जगह अब नजर आ रही हैं. आमना ने कई सालों बाद टीवी पर वापसी की है. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद एकता कपूर का शो कसौटी टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट से गायब ही रहता है. कसौटी के पहले सीजन में श्वेता तिवारी, सिजेन खान और रोनित रॉय लीड रोल में थे.