scorecardresearch
 

एरिका के बाद अब कसौटी... की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं पार्थ सामथान?

काफी लम्बे समय से पार्थ के अपनी को-स्टार एरिका फर्नांडिस को डेट करने की खबरें आ रही थीं. फिर कहा गया कि दोनों के रास्ते जुदा हो गए हैं. अब खबर है कि एरिका से अलग होने के बाद पार्थ सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की ही एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं.

Advertisement
X
पार्थ सामथान और आरिया अग्रवाल
पार्थ सामथान और आरिया अग्रवाल

टीवी के पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ सामथान के फैन्स उनके दीवाने हैं. एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस संग उनकी केमिस्ट्री और सीरियल में उनकी परफॉरमेंस की चर्चा होती रहती है. पार्थ अपने सीरियल के साथ-साथ अपने अफेयर्स के लिए भी जाने जाते हैं.

लम्बे समय से पार्थ के अपनी को-स्टार एरिका फर्नांडिस को डेट करने की खबरें आ रही थीं. फिर कहा गया कि दोनों के रास्ते जुदा हो गए हैं. हालांकि पार्थ और एरिका दोनों ने ही कभी अपने अफेयर या ब्रेकअप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

एरिका नहीं कोई और है पार्थ के सपनों की रानी?

अब खबर है कि एरिका से अलग होने के बाद पार्थ सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की ही एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सीरियल में मिश्का का किरदार निभाने वाली आरिया अग्रवाल हैं.

Advertisement

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की माने तो पार्थ और आरिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. स्पॉटबॉय की खबर की माने तो पार्थ को आरिया के लोखंडवाला वाले घर पर स्पॉट किया गया है. इतना ही नहीं कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दोनों का 'नींद चुराई मेरी' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था.

View this post on Instagram

A post shared by (@parthraja_erica_rani_anupre) on

कसौटी... में निभाती हैं ये किरदार

आरिया, सीरियल में कोमोलिका (हिना खान) की बहन मिश्का चौबे का किरदार निभा रही हैं. मिश्का, अनुराग बासु की पूर्व प्रेमिका है.

View this post on Instagram

A post shared by (@itisariah) on

अब क्या सही में पार्थ और आरिया एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं ये तो वक्त ही बताएगा. सीरियल कसौटी की बात करें तो ये दर्शकों का फेवरेट है और टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement