scorecardresearch
 

कसौटी के सेट पर करण सिंह ग्रोवर की फेयरवेल! फैंस बोले- अच्छा किया शो छोड़ दिया

कसौटी जिंदगी की को पावरफुल बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. मिस्टर बजाज के रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर को लाया गया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि करण ने शो छोड़ दिया है.

Advertisement
X
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर

एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की 2 शुरुआत से चर्चा में तो बना हुआ है लेकिन टीआरपी रेटिंग्स में गायब है. शो को पावरफुल बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है. मिस्टर बजाज के रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर को लाया गया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि करण ने शो छोड़ दिया है.

करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा कसौटी जिंदगी की?

दरअसल, करण सिंह ग्रोवर की एक पोस्ट से लग रहा है कि उन्होंने शो छोड़ दिया. करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की पूरी स्टारकास्ट संग एक फोटो शेयर की. फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- अच्छे समय के लिए सभी को धन्यवाद. ये बहुत ही अमेजिंग फेयरवेल थी. आप सभी के साथ काम करना बहुत ही अच्छा था. थैंक्यू एकता कपूर.

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by (@iamksgofficial) on

सोशल मीडिया पर है ऐसी चर्चा

उनकी इस पोस्ट पर तमाम तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या करण आपने शो छोड़ दिया? वहीं कुछ यूजर्स उन्हें कह रहे हैं अच्छा किया जो समय रहते ये बकवास शो छोड़ दिया. आप किसी अच्छे प्रोजेक्ट की तरफ देखिए.

एक यूजर ने लिखा- करण आप तो हिना खान जैसे स्मार्ट निकले. हिना ने भी कसौटी जैसा क्रैप शो छोड़ दिया. और अब आपने भी शो छोड़ कर बहुत अच्छा किया. आप बजाज के रोल में अच्छा कर रहे थे.मिस करेंगे.

हाल ही में पिंकविला से बातचीत में करण ने के बारे में बात करते हुए कहा था- मिस्टर बजाज का रोल करना अमेजिंग एक्सपीरियंस है. एकता के द्वारा क्रिएट किया गया ये ग्रेट कैरेक्टर है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement