scorecardresearch
 

कपिल शर्मा के शो में 'चायवाला' चंदन प्रभाकर की वापसी, महिला के गेटअप में दिखे

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो दर्शकों को गुदगुदा रहा है. ये शो टीआरपी रेटिंग में अच्छी रैंकिंग पर बना हुआ है. दूसरे सीजन में मिसिंग चल रहे चंदन प्रभाकर की शो में वापसी होने वाली है.

Advertisement
X
कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ (इंस्टाग्राम)
कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ (इंस्टाग्राम)

''कपिल शर्मा शो'' में चायवाला और नौकर के रोल में दिखे चंदन प्रभाकर दूसरे सीजन में मिसिंग नजर आए हैं. लेकिन अब चंदन के फैंस के लिए गुडन्यूज है. उनकी कपिल शर्मा शो में वापसी हो गई है. जिसका सबूत कपिल शर्मा का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट है. इसमें कपिल शर्मा शो की गैंग के साथ चंदन प्रभाकर भी खड़े नजर आ रहे हैं.

तस्वीर में चंदन बुजुर्ग महिला के गेटअप में दिख रहे हैं. उन्होंने यैलो कलर का सलवार सूट पहना है. फोटो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा- Shooting gags is always fun. इस वायरल फोटो में कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, कीकू शारदा नजर आ रहे हैं. सुमोना चक्रवर्ती के हाथों में रंगों की थाली है. इसलिए कहा जा सकता है कि चंदन को फैंस होली स्पेशल एपिसोड में देख पाएंगे.

Advertisement

A post shared by (@kapilsharma) on

चंदन ने बताई थी कपिल के शो में ना दिखने की वजह

इससे पहले एक यूजर ने चंदन से कपिल के शो में ना दिखने की वजह पूछी थी. यूजर ने लिखा था- ''हैप्पी महाशिवरात्रि चंदन जी. आप एक लेजेंड हैं और आपका कोई सानी नहीं है. आप जैसे हैं, हमें वैसे ही पसंद हैं. आपकी मुस्कान से हमें खुशी मिलती है और आप हमें बहुत हंसाते हैं. प्लीज आप वापस कपिल शर्मा शो पर वापस आ जाइए. क्योंकि इस शो पर आपको बहुत मिस किया जा रहा है. हम सब आपको बेहद पसंद करते हैं.''

A post shared by (@kapilsharma_universe) on

A post shared by (@kapilsharma_universe) on

A post shared by (@kapilsharma_universe) on

A post shared by (@kapilsharma_universe) on

फैन का जवाब देते हुए चंदन प्रभाकर ने कहा था, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया. मैं किसी भी एपिसोड को जानबूझकर मिस नहीं कर रहा हूं. पर शायद मेरा किरदार अब खास प्रभाव नहीं डाल पा रहा है. इसलिए वे मुझे एपिसोड्स में नहीं ले रहे हैं. आपको मेरी तरह से ढेरों प्यार और शुभकामनाएं.'

Advertisement

चंदन के कमबैक से मालूम पड़ता है कि मेकर्स को उनके लिए दमदार और प्रभावी रोल मिल गया है. फैंस इस अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए बेसब्र हैं. बता दें, कपिल का कॉमेडी शो दर्शकों को गुदगुदा रहा है. ये शो टीआरपी रेटिंग में अच्छी रैंकिंग पर बना हुआ है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement