scorecardresearch
 

वरुण धवन बनने वाले हैं चाचा, भाभी हैं प्रेग्नेंट?

वरुण धवन का फिल्मी करियर तो अच्छा चल ही रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी इन दिनों खुशियां भर गई हैं. खबरों की मानें तो वरुण चाचा बनने वाले हैं.

Advertisement
X
वरुण धवन
वरुण धवन

वरुण धवन का फिल्मी करियर तो अच्छा चल ही रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी इन दिनों खुशियां भर गई हैं. खबरों की मानें तो वरुण चाचा बनने वाले हैं.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण के बड़े भाई और डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई प्रेग्नेंट हैं. ये इनका पहला बच्चा होगा. दोनों ने साल 2012 में गोवा में शादी की थी.

कहा जा रहा है कि जानवी की प्रेग्नेंसी का तीसरा महीना चल रहा है. हालांकि धवन परिवार की तरफ से इस खुबर की पुष्टि होना बाकी है.

रोहित ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म 'देसी बॉयज' से किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम थे. इसके बाद उन्होंने 'ढिशूम' बनाई थी, जिसमें जॉन अब्राहम और वरुण धवन थे.

वरुण की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने शूजीत सरकार की 'अक्टूबर' की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म में उनके साथ नई एक्ट्रेस बनिता संधू हैं. फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

Advertisement

इसके साथ ही वरुण इन दिनों भोपाल में 'सुई-धागा' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं. फिल्म शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं. ये इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement