scorecardresearch
 

इस क्राइम थ्रिलर पर बेस्ड है सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज आर्या

आर्या डच क्राइम थ्रिलर पेनोजा पर आधारित है. ये सीरीज साल 2010 से लेकर 2017 तक ऑनएयर हुई थी. इस सीरीज में मुख्य किरदार कारमेन का है जो एम्स्टर्डम के ड्रग माफिया की बेटी है और अपने पति का कर्ज चुकाने के लिए फैमिली बिजनेस की हेड बन जाती है.

Advertisement
X
आर्या और पेनोजा का एक सीन
आर्या और पेनोजा का एक सीन

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वे लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस थ्रिलर वेब सीरीज में सुष्मिता सेन, आर्या नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जिसका पति ड्रग्स का कारोबार करता है. जब आर्या के पति पर अटैक होता है तब उसे सच्चाई के बारे में पता चलता है, जिसके बाद इस महिला को परिस्थितियों के हिसाब से ढलना पड़ता है.

बता दें कि आर्या डच क्राइम थ्रिलर पेनोजा पर आधारित है. ये सीरीज साल 2010 से लेकर 2017 तक ऑनएयर हुई थी. इस सीरीज में मुख्य किरदार कारमेन का है जो एम्स्टर्डम के ड्रग माफिया की बेटी है और अपने पति का कर्ज चुकाने के लिए फैमिली बिजनेस की हेड बन जाती है. इसके अलावा ये एक ऐसी मां की भी कहानी है जिसके लिए अपने तीन बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है.

View this post on Instagram

Aarya releasing on 19th June 2020❤️ With love from all of us at Team Aarya, @disneyplushotstarvip & @officialrmfilms 🤗💃🏻 It’s good to be back!!!😁👊 This is for everyone who never gave up!!! 👏I celebrate you ...your undying love & loyalty!!🙏😍👊 I LOVE YOU GUYS!!! #duggadugga 💃🏻💃🏻

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

Advertisement

कई देशों में बन चुका है इस वेब सीरीज का रीमेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधवानी पेनोजा के रीमेक पर पिछले छह साल से काम कर रहे थे. उन्होंने इसे साल 2014 में एक फीचर फिल्म के तौर पर बनाने का फैसला किया था. उस समय उन्होंने इस फिल्म के लिए काजोल को मुख्य लीड के तौर पर चुना था. हालांकि काजोल ने इस फिल्म से किसी कारणवश अलग होने का फैसला किया था. इसके अलावा इस प्रोजेक्ट से माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ा था लेकिन आखिरकार सुष्मिता सेन ने इस प्रोजेक्ट के सहारे अपना कमबैक करना सही समझा है.

पेनोजा को अमेरिका में रेड विडो के नाम से साल 2013 में रीमेक किया गया था. इस शो का एक सीजन रिलीज हुआ था जिसमें आठ एपिसोड्स देखने को मिले थे. इसके अलावा इस शो का स्वीडन में भी रीमेक बन चुका है. ये रीमेक साल 2015 में रिलीज हुआ था और इस शो के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं.

Advertisement
Advertisement