scorecardresearch
 

जब शाहरुख ने आमिर को दी थी काजोल के बारे में वॉर्निंग, हो गया बड़ा कन्फ्यूजन

शाहरुख किसी बात के चलते नाराज थे और उनका बात करने का मन नहीं था. उधर चुलबुली काजोल लगातार उनसे बातें करती जा रही थीं. जब शाहरुख परेशान हो गए तो उन्होंने काजोल से चुपचाप बैठे रहने को कहा.

Advertisement
X
शाहरुख खान और आमिर खान
शाहरुख खान और आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं. 'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' और न जाने ऐसी कितनी फिल्में हैं जिनमें दोनों ने साथ काम किया है और अपनी कमाल की केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार ये दोनों आपस में मिले थे तो दोनों के बीच बात बनी नहीं थी.

किस्सा तब का है जब दोनों ने फिल्म बाजीगर में साथ काम किया था. आमिर खान शाहरुख के अच्छे दोस्त थे और उन्होंने काजोल के बारे में उनसे पूछा. दरअसल आमिर काजोल के साथ काम करना चाहते थे. शाहरुख खान ने आमिर खान को ये कहकर कनफ्यूजन में डाल किया कि वो बहुत ही बुरी है और आमिर उसके साथ काम कर नहीं पाएंगे. बाद में शाहरुख कई बार आमिर को फोन कॉल करते रहे कि वह उन्हें चीजें क्लैरिफाई कर सकें लेकिन आमिर का फोन नहीं उठा.

Advertisement

View this post on Instagram

Best couple 👑😍💞😘💫 @iamsrk 👑😍💞😘@gaurikhan 👑😍💞😘 • • • • •#shahrukh #shahrukhan #shahrukhkhan #Srk #srklover #king #kingkhan #Bollywood #anushkasharma #katrinakai f #aliabhatt #deepikapadukone #shraddhakapoor #kareenakapoor #varundhwan #akshaykumar #ranbirkapoor #ranveersingh #salmankhan #aamirkhan #gaurikhan #suhanakhan #aryankhan #Hollywood #love #zero #abramkhan #kajol #shahidkapoor #gaurikhandesigns

A post shared by 💞SRK GAURI (FAN ACCOUNT) 💞 (@shahrukh.gauri.is.life) on

दरअसल शाहरुख आमिर खान से कहना चाहते थे कि वह स्क्रीन पर कमाल का काम करती है. काजोल से जुड़ा एक और किस्से का जिक्र शाहरुख ने किया था. हुआ यूं कि शाहरुख किसी बात के चलते नाराज थे और उनका बात करने का मन नहीं था. उधर चुलबुली काजोल लगातार उनसे बातें करती जा रही थीं. जब शाहरुख परेशान हो गए तो उन्होंने काजोल से चुपचाप बैठे रहने को कहा. काजोल का कहना है कि शायद यही वो चीजें थीं जिस कारण दोनों दोस्त बने. बता दें कि काजोल और शाहरुख की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और दिलवाले जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं.

18 के शशि करने जा रहे थे जेनिफर से शादी, घरवाले बोले- अपनी उम्र देखो

कोरोना वायरस पर बनी दुनिया की पहली फिल्म रिलीज, ऐसी है कहानी

बॉक्स ऑफिस से गायब किंग खान

बात करें शाहरुख खान के वर्तमान वर्क फ्रंट की तो वह पिछले काफी वक्त से बॉक्स ऑफिस से नदारद हैं. शाहरुख खान की साल 2019 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और जैसे आसार अब तक नजर आ रहे हैं उससे लग नहीं रहा कि किंग खान की इस साल भी कोई फिल्म रिलीज होगी. शाहरुख ने ये ब्रेक लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद लिया है. देखना होगा कि वह अब अपने कमबैक के लिए क्या सोच रहे हैं.

Advertisement
Advertisement