scorecardresearch
 

तो क्या ल‍िप लॉक सीन की वजह से साई पल्लवी ने छोड़ी विजय देवरकोंडा की ड‍ियर कॉमरेड?

प्रोमोज और गानों की वजह से डियर कॉमरेड को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसमें भी सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच के लिप लॉक सीन ने. इस बीच मीडिया में फिल्म के साथ साई पल्लवी को लेकर कुछ चर्चाएं भी हैं.

Advertisement
X
साई पल्लवी- विजय देवरकोंडा
साई पल्लवी- विजय देवरकोंडा

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ड‍ियर कॉमरेड जल्द स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने जा रही है. फिल्म में विजय देवरकोंडा के अपोज‍िट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. प्रोमोज और गानों की वजह से डियर कॉमरेड को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसमें भी सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच के लिप लॉक सीन ने. तेलुगू मीडिया में इस तरह की चर्चा है कि फिल्म के किसिंग सीन, उन वजहों में से एक हैं जिसके कारण साई पल्लवी ने ये फिल्म नहीं की.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म र‍िलीज से पहले खबरें रही हैं कि इस फिल्म का ऑफर एक्ट्रेस साई पल्लवी के पास गया था, मगर उन्होंने फिल्म में ल‍िप लॉक सीन की वजह से इसे करने से मना कर द‍िया था. डियर कॉमरेड का ट्रेलर बीते द‍िनों र‍िलीज हो चुका है. ट्रेलर में भी ल‍िप लॉक सीन भी द‍िखाया गया है.

Advertisement

View this post on Instagram

Dear comrade HD stills. 10 days to dear comrade. #DearComrade #DearComradeRageOnJuly26th ❤✊ Follow us ➡️ @vjdeverakonda_rowdies for pics and videos Follow ➡️➡️➡️ @vjdeverakonda_rowdies Follow ➡️➡️➡️ @vjdeverakonda_rowdies #vijaydevarakonda #Vijay #vijaydevarkonda #vijaydeverakonda #tollywood #kollywood #arjunreddy #DearComrade #Taxiwala #geethagovindam #Rowdy #ajith #Suriya #Surya #Samantha #kajalagarwal #nayanthara #nani #shahidkapoor #kabirsingh #dhanush #kiara #kollywoodactor #bollywoodactor #tollywoodactor

A post shared by Vijay Deverakonda Chennai fans (@vjdeverakonda_rowdies_chennai) on

आईबीटाइम्स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक साई पल्लवी फिल्म में इंटीमेट सीन और ल‍िप लॉक सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं. इसके बाद फिल्म के लिए रश्मिका का नाम फाइनल किया गया. उन्हें फिल्म के सीन्स से परेशानी नहीं थी.

बता दें कि जब से ड‍ियर कॉमरेड का ट्रेलर र‍िलीज हुआ है, फिल्म के कई सीन चर्चा में हैं. वैसे फिल्म में ल‍िपलॉक सीन के बारे में इसके हीरो व‍िजय भी अपनी राय दे चुके हैं. उनका कहना है कि मुझे ल‍िप लॉक शब्द से परेशानी है. इसे ज‍िस तरह से ल‍िखा जाता है वो सही नहीं है. ये भी ठीक वैसे है जैसे एंगर होता है, रोना होता है, वो भी फिल्म का सीन है.

बता दें ड‍ियर कॉमरेड इसी महीने 26 जुलाई को र‍िलीज हो रही है. तेलुगू फिल्म डियर कामरेड, मलयालम फिल्म सीआईए की ऑफिशियल रीमेक है.

Advertisement
Advertisement