scorecardresearch
 

दो साल की उम्र में पहली बार ली थी घूस: ऋषि कपूर

अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में खुलासे करने के बाद ऋषि कपूर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बताया कि दो साल की उम्र में उन्होंने पहली बार घूस लिया था.

Advertisement
X
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ऋषि कपूर ने बताया कि उन्होंने दो साल की उम्र में पहली बार घूस ली थी.


बताया कि वो अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक सीन करने को तैयार नहीं थे. उस समय नरगिस दत्त ने उन्हें चॉकलेट घूस में देकर काम कराया था. ऋषि कपूर ने बताया, 'मुझे एक सीन देना था और उस दिन बारिश हो रही थी. क्रू के लिए मुझे मनाना मुश्किल हो रहा था. मुझे बिना किसी एक्सप्रेशन के बस शॉट देना था. तब नरगिस मेरे पास आईं और शॉट देने के लिए उन्होंने मुझे चॉकलेट घूस में दिया. इस तरह से देखा जाए तो दो साल की उम्र में मैंने पहली बार घूस लिया था.

बता दें कि की ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' इसी महीने रिलीज हुई है. किताब में उन्होंने बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement