scorecardresearch
 

दिल बेचारा को देख इमोशनल हुए राजकुमार-कृति, वीडियो शेयर कर की तारीफ

दिल बेचारा को देखने के बाद राजकुमार राव और कृति सेनन इमोशनल हो गए. उन्होंने फिल्म के मोंटाज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस मोंटाज में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया गया है.

Advertisement
X
राजकुमार राव-सुशांत सिंह राजपूत
राजकुमार राव-सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को देख जहां फैन्स इमोशनल हो रहे हैं वहीं बॉलीवुड सेलेब्स का हाल भी वैसा ही है. सुशांत संग काम कर चुके और उन्हें जानने वाले टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म दिल बेचारा को देख रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस फिल्म के बारे में बात की है.

इमोशनल हुए राजकुमार राव

दिल बेचारा को देखने के बाद राजकुमार राव इमोशनल हो गए. उन्होंने फिल्म के मोंटाज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस मोंटाज में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा- दिल बेचारा ने एक बार फिर मेरा दिल तोड़ दिया. ये एक खूबसूरत और दिल छू जाने वाली फिल्म है. सुशांत ने इसमें बढ़िया परफॉरमेंस दी है. उनके चार्म और एनर्जी का कोई जवाब नहीं है और वो खूबसूरत स्माइल. हमारे सुपरस्टार. बहुत शानदार डेब्यू है तुम्हारा मुकेश छाबड़ा और संजना संघी, तुमने फिल्म में कमाल कर दिया है. ए आर रहमान आपको सलाम है सर.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@rajkummar_rao) on

मैनी भी एक बार फिर सुशांत को देख पाईं कृति सेनन

वहीं कृति ने लिखा कि उन्हें पता है कि मैनी के किरदार में कहां सुशांत छुपे हैं. उन्होंने भी मोंटाज को शेयर किया है. कृति लिखती हैं- ये सेरी नहीं है! ये बात मुझे कभी कुबूल नहीं होगी. इस फिल्म ने मेरा दिल एक बार फिर तोड़ दिया है. मैंने मैनी में तुम्हें फिर जिंदा होते देखा है. मुझे पूरी तरह पता है कि इस किरदार में तुमने कहां-कहां अपना कुछ हिस्सा डाला है. और हमेशा की तरह, तुम्हारे सबसे अच्छे पल वो थे, जिनमें तुम चुप थे. वो पल जिनमें तुमने कुछ ना कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया.

View this post on Instagram

A post shared by (@kritisanon) on

इसके आगे डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की तारीफ कर उन्हें दुआएं दी. कृति ने लिखा- मुकेश छाबड़ा मुझे पता है कि ये फिल्म तुम्हारे लिए हम सबने जितना सोचा था उससे ज्यादा मायने रखती है. तुमने अपनी पहली ही फिल्म में हमारे ढेर सारे जज्बात जगा दिए. तुम्हारा और संजना संघी का आगे का सफर खूबसूरत हो.

Advertisement

बता दें कि दिल बेचारा, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है. इसमें उनके साथ संजना संघी और साहिल वैद संग स्वस्तिका मुखर्जी ने काम किया है. ये कहानी कीजी और मैनी नाम के यंग कपल की है, जो कैंसर से पीड़ित है. फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. फैन्स के लिए अपने फेवरेट स्टार को आखिरी अलविदा कहने का जरिया ये फिल्म बन गई है. इसका निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है. आप ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement