तमिलनाडु पुलिस को शनिवार को फोन कर एक अनजान शख्स ने रजनीकांत के घर बम लगाने की धमकी दी. ये फोन पुलिस को शाम के 6 बजकर 27 मिनट पर आया. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस के सूत्रों के बताया कि उन्हें शनिवार को एक ही नम्बर से दो फोन आए. पहला फोन दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर आया. फोन पर अनजान शख्स ने मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के घर पर बम लगाने की धमकी दी. मुख्यमंत्री के घर पर बम निरोधक दस्ते को भेजा गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. हालांकि इसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई.
Police received call from the same number at 6:27 pm and then the person threatened to plant a bomb at Rajinikanth's house. After tracing the number, police found that the call was made from Cuddalore district. Investigation underway
— ANI (@ANI)
Chennai: Sources of police said that today they received 2 calls from the same number. The person first called at 1:50 pm & threatened to plant bomb at residence of CM E Palanisamy. Bomb squad was sent but no bomb was found. Still, security at CM's house was increased.
— ANI (@ANI)
इसके बाद पुलिस को उसी नम्बर से शाम 6 बजकर 27 मिनट पर कॉल आया. फोन पर शख्स ने रजनीकांत के घर बम लगाने की धमकी दी. नम्बर ट्रेस करने पर पता चला कि फोन कुड्डालोग जिले से आया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.