scorecardresearch
 

भाई वाजिद के चले जाने से दुखी साजिद खान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अपने भाई के जाने के बाद साजिद खान काफी दुखी हैं. साजिद ने वाजिद की याद में इंस्टा पर एक इमोशनल नोट लिखा है. साजिद ने वाजिद संग अपनी पुरानी फोटो भी शेयर की है. साजिद की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस भी वाजिद को मिस कर रहे हैं.

Advertisement
X
वाजिद-साजिद
वाजिद-साजिद

31 मई को म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. वाजिद खान के जाने से साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी अधूरी हो गई है. वाजिद का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार के लिए शॉकिंग रहा.

साजिद खान को आई भाई वाजिद की याद

अपने भाई के जाने के बाद साजिद खान काफी दुखी हैं. साजिद ने वाजिद की याद में इंस्टा पर एक इमोशनल नोट लिखा है. साजिद ने वाजिद संग अपनी पुरानी फोटो भी शेयर की है. साजिद ने कैप्शन में लिखा- मेरी जान मेरा इमान, हां मेरी शान तुझपे मेरी जिंदगी कुर्बान मेरी भाईजान. अब लोग तुम्हें मुझमे देखेंगे मेरे भाई. तुम्हारे रास्ते अब मैं चलूंगा. मेरे भाई वाजिद मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं. साजिद की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस भी वाजिद को मिस कर रहे हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@thesajidwajid) on

इससे पहले साजिद ने वाजिद का एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वे अस्पताल में फोन पर पियानो बजा रहे थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद ने लिखा था- दूनिया छूट गई, सब कुछ छूट गया, ना तूने कभी म्यूजिक छोड़ा और ना म्यूजिक ने तुझे छोड़ा. मेरा भाई लेजेंड है और लेजेंड कभी नहीं मरते. मैं तुम से हमेशा प्यार करता रहूंगा. मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा.

View this post on Instagram

A post shared by (@thesajidwajid) on

बता दें, वाजिद खान का निधन कोरोना वायरस की वजह से हुआ. वे पहले से किडनी की समस्या को झेल रहे थे. ऐसे में कमजोर इम्युनिटी की वजह से वाजिद कोरोना की चपेट में आए थे. फिर दिल का दौरा पड़ने की वजह से वाजिद का निधन हो गया था. वाजिद के निधन के दो दिन बाद ही उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. फिलहाल साजिद-वाजिद की मां अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

Advertisement
Advertisement