scorecardresearch
 

डांस इंडिया डांस 11: मैया यशोदा गाने पर करिश्मा कपूर का धमाकेदार डांस, Video

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में शिरकत की. इस दौरान वे अपने पॉपुलर ट्रैक मैया यशोदा पर डांस करती नजर आईं.

Advertisement
X
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर

देशभर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी बड़ी धूम-धाम से श्रीकृष्ण जनमाष्टमी मनाई गई. और इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए शो में शिरकत की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने. करिश्मा ने शो में हम साथ साथ हैं फिल्म के अपने पॉपुलर ट्रैक मैया यशोदा पर डांस किया. ये गाना जन्माष्टमी पर सबसे ज्यादा प्ले किया जाता है. ऐसे में ट्रैक की ऑरिजनल डांसर द्वारा इस गाने पर फिर से डांस करना दिलचस्प है. करिश्मा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसलर एक्ट्रेस करीना कपूर पॉपुलर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं. हालांकि, वह अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से मौजूदा समय में शो का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी जगह बहन करिश्मा कपूर शो को जज कर रही हैं. करिश्मा ने जन्माष्टमी के खास मौके पर डांस कर धमाल मचा दिया और सभी को खूब एंटरटेन किया.

Advertisement

View this post on Instagram

With 2 Krishnas on the floor, Janmashtami will be celebrated like never before 😍 Watch this epic celebration of Janmashtami on #ZeeTV, this Sat-Sun at 8 pm only on #DanceIndiaDance - #BattleOfTheChampions. #DanceKaJungistaan #KarismaKapoor #Bosco #Raftaar #ShaktiKapoor #KaranWahi #WestKeSinghams

A post shared by ZEE TV (@zeetv) on

शो में एक्टर कॉमेडियन शक्ति कपूर ने भी एंट्री मारी. वे स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो का हिस्सा बनें. उन्होंने शो के दौरान हमेशा की तरह खूब एंटरटेन किया. उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे करिश्मा के साथ 'मेरा दिल न तोड़ो' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह गाना राजा बाबू फिल्म का है. इस फिल्म में करिश्मा और शक्ति कपूर ने साथ काम किया था. शो अभी ऑन एयर नहीं हुआ है और इस हफ्ते टेलिकास्ट किया जाएगा.

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है. उनकी पिछली फिल्म डेंजरस इश्क साल 2012 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. इसके अलावा वे साल 2013 में बॉम्बे टॉकीज और साल 2018 में जीरो फिल्म में स्पेशल एपियरेंस में नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement