scorecardresearch
 

इस वीकेंड कपिल का नहीं डॉक्टर गुलाटी का चलेगा जादू

कपिल का शो छोड़ चुके एक्टर सुनील ग्रोवर एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस हफ्ते कपिल का शो ऑन एयर नहीं होगा और इसका फायदा सुनील को मिलने वाला है, जानें कैसे...

Advertisement
X
सुनील ग्रोवर और कपि‍ल शर्मा
सुनील ग्रोवर और कपि‍ल शर्मा

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच बढ़े विवाद के बाद से कई खबरें आईं कि सुनील इस शो को छोड़ चुके हैं तो कई बार ये भी सुनने को मिला कि सुनील इस शो में वापसी कर सकते हैं. लेकिन डॉ मशहूर गुलाटी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

खबरों के मुताबिक सुनील ग्रोवर एक बार फिर सोनी टीवी के शो में नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रविवार कपिल का शो ऑन एयर नहीं होगा और इसी बीच सुनील दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे.

बता दें कि सुनील सोनी के शो 'इंडियन आइडल' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान नजर आए हैं. इस रविवार 'इंडियन आइडल' के फिनाले की वजह से कपिल का शो सोनी पर ऑन एयर नहीं होगा.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद सुनील ने शूटिंग करने से मना कर दिया था. सिर्फ सुनील ही नहीं बल्कि कपिल के बुरे बर्ताव के कारण अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था. इसी के साथ सुनील ग्रोवर कपिल के शो में वापस आने की बात से इंकार कर चुके हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement