scorecardresearch
 

ENT WRAP- जानें, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

जानें, 11 जुलाई की दिन भर की बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
X
बॉलीवुड की बड़ी खबरें
बॉलीवुड की बड़ी खबरें

कॉमेडियन कपिल शर्मा और विवादों का जबरदस्त नाता है. सुनील ग्रोवर के साथ हुई फ्लाइट में लड़ाई के बाद कपिल एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले कपिल सेट पर बेहोश हो गए थे और उन्हें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ शूट कैंसल करना पड़ा था. उसके बाद खबरें आईं कि कपिल ने अपनी फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग करने के लिए बेहोशी का ड्रामा किया था और वो अस्पताल ना जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. सोमवार को कपिल ने फेसबुक लाइव करके अपने फैंस के बहुत से सवालों का जवाब दिया.

सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बावजूद श्रद्धालुओं ने यात्रा जारी रखी है. श्रद्धालुओं के आस्था को देखते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया- आतंकवादी हमले के बावजूद तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी है. आस्था आपको मजबूत बनाती है और कायरता और आतंकवाद पर जीत दिलाती है.

Advertisement

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने खुद ही क्लीनचिट दे दी है. बता दें कि बीएमसी ने अप्रैल में फिल्लौरी स्टार को बिल्डिंग में एक इलेक्ट्रिक बॉक्स लगाने के सिलसिले में नोटिस भेजा था.

छोटे पर्दे की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने हसबैंड विवेक दहिया के साथ दूसरे हनीमून पर विदेश घूम रही हैं. वहां से ये अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब पिक्चर्स भी अपलोड कर रहे हैं. जिनसे पता लगता है कि काम से छुट्टी लेकर अपना टाइम ये खासा एंजॉय कर रहे हैं.

बॉलीवुड की अदाकारा और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ऐषा देओल और उनके पति भरत तख्तानी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. ऐषा देओल के बेबी बंप वाले फोटोज इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ समर लुक की एक फोटो शेयर की है.

 

Advertisement
Advertisement