सिनेमा हॉल में हर फिल्म के पहले राष्ट्रगान बजाने को अनिवार्य करने का मामला कई दिन से सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सिनेमाहॉलों में राष्ट्रीय गान बजने के समय सभी दर्शकों को उसके सम्मान में खड़ा होना होगा.
ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय गान बजते समय सिनेमाहॉल के पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जाना भी अनिवार्य होगा. श्याम नारायण चौकसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि सिनेमा हॉल में प्रत्येक फिल्म के प्रदर्शन से पहले हर बार राष्ट्र गान बजाया जाए.
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर बॉलीवुड सिलेब्स ने अपनी राय रखी है. कुछ इसके समर्थन में नजर आए तो कुछ को यह फैसला ठीक नहीं लगा.
डायरेक्टर ने ट्विटर पर लिखा, 'इज्ज्त अंदर से आनी चाहिए. अगर उसे थोपा जाता है तो सच्ची भानवाएं बाहर नहीं आती.'
Respect has to be felt and if it is enforced it will be faked which would be even more disrespectful to the
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
why should be restricted to only cinema halls..why shouldn't every shop ask customer to see a video of it b4 entering shop?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
Shouldn't the be compulsorily played in all night clubs before drinking and dancing begins ?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
लेखक ने ट्वीट किया, 'सारे टीवी प्रोग्राम के पहले क्यों नहीं राष्ट्र गान गाया जाता? सेक्स से पहले क्यों नहीं गाया जाता?'
Why not national anthem before every TV program? Before every play? Why not sing the national anthem before having sex? Ridiculous.
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat)
शेखर कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'आशा करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट संसद को भी हर सेशन से पहले राष्ट्र गान गाने का आदेश देगा क्योंकि फिल्मों की तरह वहां भी ड्रामा ही होता है.'
एक्टर वीर दास ने मजाक भरे लहजे में कहा, 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे का सीक्वल देखने से पहले हम थिएटर में राष्ट्र गान सुनेंगे.'Ask to order Indian to sing National Anthem before each session
— Shekhar Kapur (@shekharkapur)
We are gonna play the National Anthem in a cinema before watching the Fifty Shades of Grey Sequel.
— Vir Das (@thevirdas)
That makes sense.
शिरीष कुंदर ने भी इस फैसले पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया.
ruling is a good initiative towards patriotism. The movie BORDER should also be compulsory before every movie screening.
— Shirish Kunder (@ShirishKunder)