बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की रात निधन हो गया. सीने के संक्रमण और निमोनिया की दिक्कत के बाद उन्हें 28 जुलाई को मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार यानी 20 अगस्त को मुंबई के दक्षिण पार्क, जुहू के जेवीपीडी सर्कल में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.
खय्याम के निधन से फिल्म जगत शोक में है. खय्याम के निधन के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है. फिल्ममेकर करण जौहर ने खय्याम साहब को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'आपकी आत्मा को शांति मिले खय्याम साहब. आपका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा.'
अमिताभ बच्चन ने खय्याम साहब को याद करते हुए ट्वीट किया, 'म्यूजिक के लेजेंड, कोमल स्वभाव, मिलनसार इंसान. एक ऐसी शख्सियत का निधन हो गया है, जिन्होंने कई फिल्मों में अपना खास योगदान दिया है, जिसमें कई फिल्में मेरी भी शामिल हैं. खय्याम साहब ने यादगार संगीत बनाया उनके लिए प्रार्थनाएं और संवेदना है.'RIP Khayyamsaab!!! Your music lives on......
— Karan Johar (@karanjohar) August 19, 2019
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'खय्याम साहब की आत्मा का शांति मिले.'T 3262 - .. a legend in music .. a soft spoken amiable soul .. one that contributed to several films and some of the more important ones of mine .. passes away .. KHAYAM sahib .. for all the memorable music he conducted and produced .. prayers condolences ☘️🌿
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 19, 2019
बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट ने खय्याम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'लेजेंड खय्याम साबह का शाम 9 बजकर 28 मिनट पर निधन हो गया. म्यूजिक और फिल्मी दुनिया के लिए ये एक बड़ा नुकसान. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे.'RIP Khayyam saab. 🙏🏻
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) August 19, 2019
सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा, 'आपका लेजेंडरी म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा. आपकी आत्मा को शांति मिले ख्य्याम साहब.'The Legend Khayyam saab passed away this eve at 9.28 pm. What a huge loss to the Music & Film world. I was by his side all day today with @TalatAziz2 bhai & Bina Aziz. May Allah bless his Soul. Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/XWDkI3L7Aw
— salim merchant (@salim_merchant) August 19, 2019
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने लिखा, 'ऐसा महसूस हुआ कि म्यूजिक का एक बड़ा नुकसान हुआ है. जब भी हम मिले आपके म्यूजिक और आपके कोमल बर्ताव के लिए शुक्रिया. काश मैं आपसे और ज्यादा मिल पाता. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपसे मिलकर आपका शुक्रिया कर पाया हूं.'Your legendary music will always live on! Rest in peace #Khayyam Saab 🙏🏼 pic.twitter.com/OuZZ5YdWfq
— Harshdeep Kaur (@HarshdeepKaur) August 19, 2019
Feels like music lost a note today. #Khayyam Saab, thank you for your music and for your kindness each time we met. Wish it could have been more often, but I'm glad I was able to thank you in person for the… https://t.co/2uILVc97dx
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) August 19, 2019
लेखक जावेद अख्तर ने भी ट्वीट करके शोक व्यक्त किया और लिखा, 'महान संगीतकार खय्याम साहब गुजर गए. उन्होंने कई एवरग्रीन क्रिएशन्स दी हैं, लेकिन एक जो उन्हें अमर बना देती है वो है, "वो सुबह कभी तो आएगी.'
Khayyam saheb the great music director has passed away . He has given many all time great song but to make him immortal only one was enough “ voh subah kabhi to aayehi “
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) August 19, 2019
लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महान संगीतकार और बहुत नेकदिल इंसान खय्याम साहब आज हमारे बीच नहीं रहे. ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती. खय्याम साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं.'
सैक्रेड गेम्स के लेखक वरुण ग्रोवर ने अपने ट्वीट में खय्याम साहब की एक नज्म शेयर करते हुए लिखा, 'अलविदा खय्याम साहब. आपके संगीत ने बाकी सबसे शानदार संगीत की तरह हमारी मदद की है, उस कायनात को समझाने में जिसे बयां नहीं किया जा सकता. शुक्रिया'Mahan sangeetkar Aur bahut nek dil insan Khayyam sahab aaj humare bich nahi rahe. Ye sunkar mujhe itna dukh hua hai jo main bayaa’n nahi kar sakti.Khayyam sahab ke saath sangeet ke ek yug ka anth hua hai.Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/8d1iAM2BPd
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 19, 2019
Alvida Khayyam saab. https://t.co/x1bqRJaEh0
Your music, like all great music, helped us make sense of this unexplainable universe and our desperate lives. Shukriya.
— वरुण (@varungrover) August 19, 2019