scorecardresearch
 

बहन शर्बानी मुखर्जी के साथ दुर्गा पूजा में पहुंचीं काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में अपनी कजन सिस्टर के साथ दुर्गा पूजा में मां के दर्शन करने पहुंचीं.

Advertisement
X
काजोल
काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर बार की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ नवरात्रि का पर्व मना रही हैं. हाल ही में काजोल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मां के दर्शन के लिए दुर्गा जी के पंडाल में पहुंची हैं.

इन तस्वीरों में काजोल गुलाबी रंग के सिल्क के कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. बता दें कि पिछले साल भी उन्होंने 'दिलवाले' की शूटिंग से छुट्टी लेकर घरवालों के साथ त्योहार का लुत्फ उठाया था.

वैसे बता दें कि काजोल मुंबई के जिस दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन करने पहुंची थीं उसका आयोजन उनकी कजन सिस्टर शर्बानी मुखर्जी और बप्पा लहिरी ने किया है.

काजोल के साथ इस फोटो में उनकी बहन शर्बानी मुखर्जी गुलाबी और सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं.

Advertisement
Advertisement