दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के तौर पर मशहूर आगरा के ताजमहल की खूबसूरती का जवाब नहीं. ताजमहल सिर्फ प्यार की निशानी ही नहीं है, बल्कि इसका नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार किया जाता है.
इस खूबसूरत और प्यार की कहानी बयां करने वाली इमारत का हर कोई दीवाना है. यही वजह है कि इसकी खूबसूरती लोगों के दिलों पर छाई है. और अब तो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल भी ताजमहल के दीवानों के फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं.
और अगर आप भी ताजमहल की खूबसूरती के दीवाने हैं तो आपको ताजमहल की खूबसूरती को बयां करने का काजोल का ये अंदाज जरूर देखना चाहिए.

अपने पति अजय की आने वाली फिल्म 'शिवाय' के लिए यूएस में प्रेस टूर के दौरान काजोल ने साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. इंस्टाग्राम पर सामने आई इस तस्वीर में काजोल के ब्लाउज पर से नजर हटाना मुश्किल है. काजोल के सिंपल ब्लैक ब्लाउज पर ताजमहल की एंब्रॉयडरी की गई थी. गोल्डन धागे से उकेरा गया ताजमहल वाकई काजोल की इस ड्रेस पर उतना ही खूबसूरत लग रहा है, जितना ये असल में है.
वैसे, काजोल के ब्लाउज की इस एंब्रॉयडरी को देखकर एक बार फिर आप जरूर कह उठेंगे, वाह ताज!. यूं तो ताजमहल पर बहुत-से गाने और गानों में ताजमहल का सीन तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन इस तरह से ताजमहल की ब्लाउज पर कलाकारी वाकई हट कर और काबिलेतारीफ है.