scorecardresearch
 

Bigg Boss 13: रश्मि पर भद्दा कमेंट करने पर माहिरा की मां पर बरसे एक्ट्रेस के भाई, यूं लताड़ा

Bigg Boss 13 रश्मि के भाई गौरव ने माहिरा की मां को शो में उनकी बहन के ऊपर बेडरूम को लेकर भद्दा कमेंट करने पर खरी-खोटी सुनाई.

Advertisement
X
Bigg Boss 13: रश्मि देसाई
Bigg Boss 13: रश्मि देसाई

बिग बॉस 13 में इस बार कंट्रोवर्सी, ड्रामे का हाईवोल्टेज डोज देखने को मिला है. एक ओर जहां बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं, तो वहीं बाहर भी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर एक दूसरे के साथ भिड़ रहे हैं.

रश्मि के भाई ने माहिरा की मां को क्यों सुनाई खरी-खोटी?

हाल ही में रश्मि देसाई के भाई गौरव, माहिरा शर्मा की मां सानिया और आसिम के भाई उमर एक इंटरव्यू के लिए एक जगह इकठ्ठे हुए. रश्मि के भाई गौरव ने माहिरा की मां को शो में उनकी बहन के ऊपर बेडरूम को लेकर भद्दा कमेंट करने पर खरी-खोटी सुनाई.

View this post on Instagram

A post shared by (@imrashamidesai) on

रश्मि के भाई ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- सॉरी आंटी लेकिन आपके उस कमेंट से मैं बहुत उदास हूं. एक मां होने के बावजूद आप इंटरव्यू में एक लड़की के बारे में इस तरह के कमेंट कैसे कर सकती हैं. रश्मि के भाई की इस बात पर माहिरा की मां ने सफाई देते हुए कहा- मैंने बेडरूम पर कुछ गलत तरीके से नहीं कहा था. मेरा मतलब अंदर की बातों से था. मैंने दूसरे इंटरव्यू में ये साफ भी कर दिया है. अगर ऐसी ही बात है तो मेरी बेटी को भी कई चीजें बोली गई हैं. माहिरा कचरे से उठाई गई है. माहिरा मर गई. उसको बॉडी शेम भी किया गया है.

Advertisement

माहिरा की मां की इस बात पर रश्मि के भाई ने कहा- जब दो लोग लड़ते हैं तो ऐसी बातें हो जाती हैं. लेकिन उससे पहले रश्मि हमेशा सभी लोगों को माहिरा के होंठों पर कमेंट करने से रोकती थी.

रश्मि के भाई ने आगे कहा- आपने बेडरूम वाला कमेंट रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई पर किया है. अगर आपने माहिरा संग हुई रश्मि की लड़ाई पर बोला होता तो मैं कुछ नहीं कहता. एक मां और एक महिला होने के तौर पर मुझे लगा था कि आप रश्मि को सपोर्ट करेंगी.

Advertisement
Advertisement