scorecardresearch
 

लाइव शो में अरिजीत सिंह ने दी गाली, सोशल मीडिया पर हुए TROLL

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों गलत वजह से सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे लाइफ शो के दौरान गुस्से में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे.

Advertisement
X
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों गलत वजह से सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे लाइफ शो के दौरान गुस्से में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे. हालांकि अरिजीत का यह वीडियो कई साल पुराना लगता है.

वायरल हो रहे वीडियो में अरिजीत सिंह रॉकस्टार फिल्म का सॉन्ग 'नादान परिंदे' गा रहे हैं. माइक के सही से ना लगे होने की वजह से वह गाते हुए अचानक से गुस्सा करते हैं और माइक को सही से लगाने को बोलते हैं. गुस्से में की गई अभद्र भाषा के लिए अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.

ट्विटर पर लोगों ने अरिजीत के इस रवयै के लिए आड़े हाथ लिया है. एक शख्स ने कहा कि वो मोहित चौहान की तरह गाने की कोशिश कर रहे हैं, पर उन्हें खुद नहीं पता है कि वो किसकी तरह गा रहे हैं. एक ने उनके लहजे की तुलना एंग्री इंडियन अंकल से की.

Advertisement

एक शख्स को उनका ये लहजा नागवार गुजरा और उसने कहा कि जिस माइक के बारे में वो अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं उसी माइक के जरिये गाना गाकर वो लोगों तक पहुंचे हैं. उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिये.

इससे पहले भी फिल्म सुल्तान के एक गाने के चलते सलमान से अनबन को लेकर वो विवादों में रहे थे. सलमान और अरिजीत को लेकर इस विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया था. गलती का आभास होने पर अरिजीत को सलमान से माफी भी मांगनी पड़ी थी.

Advertisement
Advertisement