scorecardresearch
 

अक्षय की 'एयरलिफ्ट' बनी साल की पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म

'एयरलिफ्ट' ने रिलीज के 5 हफ्तों में बेहतरीन कमाई की है और इसी के साथ इस ब्लॉकबस्टर के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर मजबूत साबित हुए हैं.

Advertisement
X

अक्षय कुमार और निम्रत कौर स्टारर 'एयरलिफ्ट' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है. इसी के साथ यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की पहली फिल्म भी बन गई.

की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 5 हफ्तों में 127.80 करोड़ देश भर में कमा चुकी है. का भाव जगाने वाली यह फिल्म गणतंत्र दिवस के पास रिलीज हुई थी और इसका इसे फायदा भी मिला.

बता दें कि यह फिल्म पर आधारित थी. इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई थी जो खाड़ी युद्ध के दौरान डेढ़ लाख से भी ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाल लाता है.

हालांकि फिल्म में दिखाई गई घटनाओं पर सवाल उठाए गए हैं लेकिन अच्छे निर्देशन, सधी कहानी और दमदार अभिनय के दम पर यह फिल्म सफल साबित हुई है.

Advertisement
Advertisement