अक्षय कुमार की बैक टू बैक फिल्में हिट हो रही हैं और उनके सॉन्ग्स भी धूम मचा रहे हैं. मिशन मंगल और हाउसफुल 4 की डबल सफलता के बाद अब अक्षय कुमार का गाना शैतान का साला भी सुर्खियों में है. दरअसल इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं. महज एक महीने में ही इस वीडियो को ढाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके थे. ये सॉन्ग फैंस के बीच काफी वायरल हुआ है और अक्षय कुमार ने भी कई बार प्रमोशन्स के दौरान अपने इस स्टेप को दर्शकों के सामने परफॉर्म किया. फैंस ने भी इस सॉन्ग पर वीडियो बनाकर बाला चैलेंज को पूरा किया है.
अक्षय ने अपने इस पोस्ट में फैंस को बाला चैलेंज लेने पर शुक्रिया कहा और इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 100 मिलियन शैतान के साले हमारे साथ डांस कर रहे हैं. बाला चैलेंज अभी जारी है और आप सभी का इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया.
100 million Shaitan ke saale are shaking a leg with us! #TheBalaChallenge abhi bhi jaari andthank y’all for that. Book your tickets for #Housefull4 NOW!
Paytm: https://t.co/PJtvOW1L1x pic.twitter.com/yzk2BuzYnM
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 8, 2019
गौरतलब है कि अक्षय कुमार के फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस सॉन्ग पर परफॉर्म किया था. आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान जैसे कई सेलेब्स बाला स्टेप करते नजर आए थे.
बैक टू बैक हिट दे रहे हैं अक्षय
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, राना दग्गुबती, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा जैसे ढेरों सितारे हैं. फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए हैं जो साधु की भूमिका में होंगे. बता दें कि दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म भी रिलीज हुई थी लेकिन ये दोनों फिल्में अक्षय कुमार की फिल्म के मुकाबले कम चली वही हाउसफुल 4 150 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है.