scorecardresearch
 

ज्योत‍िष के फेर में अजय देवगन की फिल्म? टाइटल में फेरबदल

एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म की कामयाबी के लिए ज्योतिष की सलाह पर इसके टाइटल में फेरबदल की खबरें आ रही हैं.

Advertisement
X
अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर
अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर

एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म "तानाजी द अनसंग वॉरियर" में नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म को ह‍िट कराने के ल‍िए फिल्म के टाइटल में बदलाव किए जाने की खबरें आ रही हैं. फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन, तानाजी मालूसारे का लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे.

बॉलीवुड लाइफ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक फिल्म मेकर्स ने फिल्म के टाइटल की स्पेल‍िंग में बदलाव किया है. खबरों की मानें तो ये बदलाव ज्योतिषी के कहने पर किया गया है. सबसे पहले जब फिल्म का फर्स्टलुक जारी किया गया था. तब फिल्म का नाम तानाजी रखा गया था. लेकिन बीते दिनों ही जब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ तो फिल्म का नाम बदलकर "तान्हाजी" रख दिया गया.

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक भाविक सांघवी नाम के एक जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट ने इस बात का खुलासा किया है.

Advertisement

य‍ह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण अजय देवगन और भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं. फिल्म फिल्म की कास्ट की बात करें तो सैफ अली खान फिल्म में उदय भान का महत्वपूर्ण रोल प्ले करेंगे. इसके अलावा फिल्म में काजोल के कास्ट किए जाने की भी चर्चा है. अगर ऐसा होता है तो लंबे वक्त बाद काजोल और अजय देवगन की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आएगी.

अजय देवगन इस फिल्म के अलावा 17 मई को दे दे प्यार दे फिल्म लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है. इसके पहले अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल स‍िनेमाघरों में आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफ‍िस पर शानदार कलेक्शन किया था.

Advertisement
Advertisement