फिल्म ''हम आपके हैं कौन'' में सलमान खान की भाभी के रोल में दिखीं रेणुका शहाणे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, रेणुका शहाणे को एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बात बुरी लगी. रेणुका ने कई ट्वीट के जरिए सुचित्रा की क्लास लगाई. ये विवाद सुचित्रा के एक ट्विटर पोस्ट से तब शुरू हुआ, जब सुचित्रा ने अपराधियों और सेक्स वर्करों की आपस में तुलना कर दी.
सुचित्रा ने ट्वीट कर लिखा था, "अम्मा हमेशा कहती थी कि पैसा सब कुछ नहीं है. अपराधियों व सेक्स वर्करों के पास पैसा होता है. पैसा मायने नहीं रखता, लेकिन करेक्टर और ईमानदारी मायने रखती है. मैं आज उनके शब्दों का सही अर्थ समझी हूं. इससे पहले कभी मुझे मिडिल क्लास के मूल्यों पर इतना गर्व महसूस नहीं हुआ."
Amma always said " Money is not everything.Even criminals and whores have money. What matters is not money but character and integrity"
I truly truly understand her words only today.
Jeez ive never felt more proud of my middle class roots 😊
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) March 25, 2019
सुचित्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए रेणुका शहाणे ने कई ट्वीट्स करते हुए लिखा, "सुचित्रा आपकी अम्मा के प्रति कोई अनादर नहीं है. लेकिन महिला के तौर पर हमें उस अन्याय को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए, जिसे हमारी परंपराओं ने सेक्स वर्करों पर लागू किया है. हम सेक्स वर्करों को भला-बुरा कहते हैं, मगर हमें अपराधियों और वेश्याओं को एक बराबर नहीं आंकना चाहिए."
No disrespect to your Amma @suchitrak but as women let's try & correct the injustice that our traditions have imposed on whores. We castigated whores while letting off their customers who are leading "respectful" lives! Let's not put whores & criminals in one bracket at least 1/4 https://t.co/qQkwPSGztZ
— Renuka Shahane (@renukash) March 26, 2019
दूसरे ट्वीट में रेणुका ने लिखा- ''सेक्स वर्करों वो बेचती हैं जो उनके पास होता है. लेकिन अपराधी दूसरों से छीनते हैं. वेश्याओं को बचपन में ही कम उम्र में इस काम में मजबूरन भी धकेला जाता है. क्या कोई इतनी कम उम्र में ना कह सकता है?''
Whores sell what is theirs. Criminals take what is others. Whores are often pushed into their profession due to human trafficking at ages as young as 7. Does any child have the right to say "no" at that age? Whores are pushed into prostitution by people they trust explicitly 2/4 https://t.co/qQkwPSGztZ
— Renuka Shahane (@renukash) March 26, 2019
Whores are abused, raped, tortured, drugged, given hormonal injections at a very early age & then raped relentlessly throughout their professional lives. Most of what should be their earnings is taken away by pimps & middlemen or middle women! 3/4 https://t.co/qQkwPSGztZ
— Renuka Shahane (@renukash) March 26, 2019
Whores are'nt respected by any social class in our society. Many criminals hold very respectful positions, some even in our Parliament & Industry. Very often it's because of these whores that our children are safe from sexual predators. They face the brunt of society's evil 🙏🏽4/4 https://t.co/qQkwPSGztZ
— Renuka Shahane (@renukash) March 26, 2019
Yes I have been following that thread & I do think you are incredibly brave for following it up relentlessly 🤗 https://t.co/Vb8uq5BxKo
— Renuka Shahane (@renukash) March 26, 2019
रेणुका ने कहा- ''वेश्याओं का कम उम्र में ही रेप, शोषण किया जाता है, उन्हें ड्रग्स दिया जाता है. हमारी सोसायटी में वेश्याओं का सम्मान नहीं किया जाता है. लेकिन कई अपराधी सम्मानित पॉजिशन पर हैं. कई संसद में तो कई दूसरी बड़ी इंडस्ट्री में. कई बार ऐसा होता है कि इन वेश्याओं की वजह से ही हमारे बच्चे सेक्सुअल प्रीडेटरों से सुरक्षित रहते हैं.'' हालांकि इन ट्वीट्स में रेणुका द्वारा उठाए गए मुद्दे पर अंत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी सहमति जताई.