बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और रणदीप हुड्डा के ब्रेकअप को छह साल हो चुके हैं. दोनों के अफेयर और ब्रेकअप ने पहले भी लोगों का ध्यान खींचा था. अब छह साल बाद नीतू ने इस ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने रणदीप के साथ ब्रेकअप से पर्दा उठाया है.
स्पॉटबॉय से बातचीत में नीतू ने रणदीप हुड्डा के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर बात की. ब्रेकअप की वजह पूछने पर नीतू ने बताया कि 'हम दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं. हम दोस्त हैं और हमारे बीच अच्छी तालमेल है. साथ ही हमारी अपनी प्राथमिकताएं हैं. मेरे लिए मेरा परिवार और प्रोफेशन बहुत मायने रखता है. मैंने कैंसर की वजह से अपने पापा को खो दिया. उसके (रणदीप) पास अपने करियर को लेकर अलग प्राथमिकताएं थी और वो उसी को लेकर आगे बढ़ना और अपने काम करना चाहता था. इसलिए कभी-कभी दो अच्छे लोग एक साथ काम नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे एक ही चीज को ढूंढ़ रहे हैं और इस वजह से शायद टकराव हो जाए.'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे रणदीप की तारीफ करते हुए कहा, 'मैंने उससे अपने प्रोफेशन को गंभीरता से लेना सीखा है. मैं उनकी आभारी हूं और खुश भी कि अब मैं उस चीज से निकल चुकी हूं और दूसरे काम कर रही हूं. लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं और यह कभी नहीं बदलेगा.'
View this post on Instagram
नीतू ने कहा, 'अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आप सिर्फ उस रिलेशनशिप की बात नहीं कर सकते हैं क्योंकि उसमें दूसरा व्यक्ति भी शामिल है. मुझे अपनी पर्सनल लाइफ पर डिस्कस करना पसंद नहीं है. मुझे लगता है कि मेरे काम के बारे में बात नहीं की जाएगी. इसलिए मैं कुछ कम ही सही लेकिन क्वालिटी वर्क करना पसंद करती हूं. मैं हमेशा कहूंगी कि मैंने अपने पिछले रिलेशनशिप से बहुत कुछ सीखा है.' नीतू ने ये भी बताया कि दोनों के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई. उन्होंने कहा, 'हम दोनों सोच में मैच्योर थे इसलिए अलग हो गए.'